बड़ी खबर LIVE: अली खामेनेई की विदाई, जनाजे पर फूट-फूटकर रोए गालिबाफ-अराघची, केप वर्डे ने छुड़ाए अर्जेंटीना के पसीने
तेहरान में ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की विदाई और अंतिम संस्कार के दौरान ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची भावुक हो गए, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में अर्जेंटीना और केप वर्डे टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
अली खामेनेई की विदाई, जनाजे पर फूट-फूटकर रोए गालिबाफ-अराघची
तेहरान में ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की विदाई और अंतिम संस्कार के दौरान ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़। ईरान में बेहद तनावपूर्ण माहौल के बीच आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में दोनों नेता पूर्व सर्वोच्च नेता के प्रति अपना शोक और सम्मान व्यक्त कर रहे थे।
Published: undefined
केप वर्डे ने छुड़ाए अर्जेंटीना के पसीने, एक्स्ट्रा टाइम में जैसे-तैसे मिली जीत
डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना एक बड़े उलटफेर से बाल-बाल बच गई। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में उसने केप वर्डे की टीम को एक्स्ट्रा टाइम तक चले एक रोमांचक मुकाबले में 3-2 से मात देकर राउंड ऑफ 16 में एंट्री कर ली। अब राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना मिस्र से होगा। लेकिन केप वर्डे जैसी छोटी टीम को हराने के लिए अर्जेंटीना को काफी मेहनत करनी पड़ी और मैच के 111वें मिनट में हुए एक ओन गोल के चलते उसे जीत मिली।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए