हालात

बड़ी खबर LIVE: केरल के त्रिशूर में भीषण सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 छात्रों की मौत, नेपाल बाढ़ में अबतक 1344 लोग मरे

केरल के त्रिशूर जिले में शनिवार को कार के खड़ी लॉरी से टकराने के बाद आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,344 तक पहुंच गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,344 तक पहुंच गई है। बारिश और बाढ़ के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि राहत और बचाव अभियान जारी हैं। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है।

केरल के त्रिशूर में भीषण सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 छात्रों की मौत

केरल के त्रिशूर जिले में शनिवार को कार के खड़ी लॉरी से टकराने के बाद आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वाले लोग तमिलनाडु के छात्र बताए जा रहे हैं। यह हादसा आधी रात के करीब पनामबिकुन्नु सेंटर के पास हुआ। टक्कर इतनी जोर से थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसका एक-एक पोर्शन टूटकर चारों ओर बिखर गया। कार में आगे का हिस्सा लगभग चकनाचूर हो गया। उसके कांच के शीशे टूटकर बिखर गए। ऐसे में उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए गाड़ी को काटकर खोलना पड़ा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • तेजस्वी यादव का दावा- बीजेपी ने जेडीयू को खत्म करने के लिए संजय झा को पार्टी में ‘प्लांट’ किया था

  • ,
  • महाराष्ट्रः अजित पवार विमान हादसे की जांच को लेकर सियासी घमासान तेज, रोहित पवार ने एनसीपी विधायकों को घेरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दलित छात्रा निशु मामले में दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को किया गिरफ्तार, नेपाल भागने की कोशिश नाकाम

  • ,
  • बॉलीवुड से साउथ तक इन एक्टर्स ने पर्दे पर निभाया श्रीकृष्ण का किरदार, किसी को मिली तारीफ और कोई बना यादगार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल बाढ़ में 10 दिन से नींद और भूख खत्म, मन में थी घबराहट, जिंदा बचे लोगों की आपबीती