
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को मध्यप्रदेश से पार्टी की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने के खिलाफ निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपा, हालांकि "अंदर प्रवेश की इजाजत नहीं मिलने" पर वो आयोग के बाहर ही धरने पर बैठ गए थे।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव जयराम रमेश, वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल, सचिन पायलट तथा कुछ अन्य नेता मंगलवार देर शाम आयोग के मुख्यालय पहुंचे थे और जब अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली, तो आयोग के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए।
कुछ देर बाद आयोग की ओर से पार्टी के दो नेताओं को ज्ञापन सौंपने की अनुमति मिली और फिर वेणुगोपाल एवं बघेल ने अंदर जाकर ज्ञापन सौंपा।
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
भारत निर्वाचन आयोग ने कल दोपहर 12 बजे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए मिलने का समय देने का निर्णय लिया है।
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संघीय अदालत के उस आदेश की आलोचना की, जिसमें एक लाख डॉलर के एच-1बी वीजा शुल्क को रद्द कर दिया गया। ट्रंप ने यह भी कहा कि ऐसे अदालती फैसले देश को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं।
मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एनबीए फाइनल देखने के बाद न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘‘ये न्यायाधीश हमें बहुत परेशान कर रहे हैं, यह बिलकुल पागलपन है। वे हमें बहुत अधिक परेशान कर रहे हैं... वे हमारे देश को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं।’’
मैसाचुसेट्स के एक संघीय न्यायाधीश ने सोमवार को ट्रंप प्रशासन द्वारा उच्च कुशल श्रमिकों के लिए एच-1बी वीजा पर लगाए गए एक लाख डॉलर के शुल्क को रद्द कर दिया। शुल्क आदेश को कैलिफोर्निया और 19 अन्य प्रांतों ने चुनौती दी थी।
न्यायाधीश लियो सोरोकिन ने फैसला सुनाया कि एच-1बी आवेदनों पर ट्रंप द्वारा लगाया गया एक लाख डॉलर का शुल्क गैरकानूनी था, क्योंकि इसे अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी नहीं मिली थी।
ट्रंप ने पिछले साल सितंबर में एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें नये एच-1बी वीजा आवेदनों के लिए एक लाख डॉलर का शुल्क निर्धारित किया गया था।
व्हाइट हाउस की एक प्रवक्ता ने संकेत दिया कि इस आदेश को अपीलीय अदालत में चुनौती दी जाएगी।
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
राहुल गांधी ने कहा कि 12 वर्षों की गरीब-विरोधी आर्थिक नीतियों और compromised विदेश नीति ने आज देश को ऐसे हालात में ला खड़ा कर दिया है जहाँ लाखों गरीब परिवारों और महिलाओं को लकड़ी के ज़हरीले धुएं की तरफ धकेल दिया गया है।
उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 कर दिया गया। उसपर पिछले 3 महीनों में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम ₹89 बढ़ा दिया गया - मतलब, पहले दाम बढ़ाओ, फिर सब्सिडी घटाओ, गरीबों का चूल्हा बुझाओ।
प्रवासी मजदूरों की जीवनरेखा, 5 किलो का सिलेंडर भी ₹323 महंगा कर दिया - वो कमाएगा क्या, खाएगा क्या, और बचाएगा क्या?
अरबपति मित्रों को लाखों करोड़ों की कर्ज़माफ़ी दिलाना और गरीबों को अपनी नाकामियों का बिल थमाना - ये लूट का मोदी मॉडल है।
मोदी जी, क्या आपकी नाकामियों का बोझ सिर्फ गरीब उठाएंगे? क्या आपकी बनाई इस चरमराती अर्थव्यवस्था की कीमत मजदूर, किसान, महिलाएं और मध्यम वर्ग ही चुकाएंगे?
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार शाम को तेज धूल भरी हवाएं चलने के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर के कई हिस्सों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि व मध्यम बारिश को लेकर ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया।
आईएमडी के जिला स्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ मध्यम बारिश (हवा की गति 60-80 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटा, 90 किमी प्रति घंटा तक) और बिजली चमकने व ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।
वहीं, अन्य हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटा की हवा की गति के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने का प्रबल अनुमान है।
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के पायलट इसमें घायल नहीं हुए। पश्चिम एशिया में युद्ध के दौरान ईरान द्वारा आवागमन के लिए बंद किए गए इस जलडमरूमध्य के पास हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण मंगलवार सुबह तक स्पष्ट नहीं हुए।
ईरान के सरकारी टेलीविजन ने मंगलवार को बताया कि इजराइल के हमले में उसकी हवाई रक्षा इकाइयों के कम से कम दो सदस्य मारे गए। अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर हमले किए जाने के बाद से शुरू हुए युद्ध ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है।
ट्रंप ने न्यूयॉर्क में बॉस्केटबॉल स्पर्धा एनबीए का फाइनल मैच देखने के बाद जॉन एफ. केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के पायलट सुरक्षित हैं।
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
TMC चेयरपर्सन ममता बनर्जी के आवास पर CID के आने के बारे में पूछे जाने पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे यहां क्यों आए हैं। जाहिर है, यह बदले की राजनीति का मामला हो सकता है..."
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी मनीषा वाघमारे की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।
जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान मनीषा वाघमारे की ओर से पेश वकील ने अदालत में दावा किया कि उनकी मुवक्किल एक प्रमाणित एजुकेशन काउंसलर है और उसकी आय का प्रमुख स्रोत छात्रों को दी जाने वाली शैक्षणिक काउंसलिंग है। बचाव पक्ष ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जिस बैंक एंट्री को संदिग्ध बता रही है, वह वास्तव में पुश्तैनी संपत्ति से जुड़े एक गिफ्ट डीड के माध्यम से प्राप्त लगभग 3.50 लाख रुपए की राशि थी।
बचाव पक्ष ने यह भी तर्क दिया कि मनीषा वाघमारे के बैंक खातों या अन्य वित्तीय रिकॉर्ड में ऐसा कोई आपत्तिजनक या अपराध से जुड़ा साक्ष्य नहीं मिला है, जिसके आधार पर उसे न्यायिक हिरासत में रखा जाना उचित हो। वकील ने अदालत को बताया कि सीबीआई ने उसके घर पर दो बार तलाशी अभियान चलाया, लेकिन वहां से कोई नकदी या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी वाले घरेलू गैस (LPG) सिलेंडर का सालाना कोटा कम किए जाने पर कहा, "निश्चित रूप से, देश एक बड़े आर्थिक संकट का सामना करने जा रहा है। इस सरकार की खराब विदेश नीति और खराब आर्थिक नीति के कारण देश की जनता को परेशानी उठानी पड़ेगी। भारत सरकार इस चिंता को दूर करने के लिए कुछ नहीं कर रही है। वे किसी और ही दुनिया में हैं। हर दिन लोगों की ज़िंदगी मुश्किल होती जा रही है। सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। एक तरफ यह सब हो रहा है और दूसरी तरफ NEET और CBSE परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। सभी छात्र भारी मुसीबत में हैं। आम लोग परेशान हैं। यह सरकार लोगों की ज़िंदगी मुश्किल बनाने जा रही है। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे..."
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
तमिलनाडु के करूर जिले में अरावकुरिची के पास मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दंपति की दो साल की बेटी भी शामिल है।
मृतकों की पहचान 30 वर्षीय वी. अरविंद, 28 वर्षीय पत्नी ए. जननी (आठ महीने की गर्भवती) और कार चालक 40 वर्षीय पी. वीरा के रूप में हुई है।
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है, इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
पूर्वी कांगो में इबोला का प्रकोप घोषित होने के एक महीने से भी कम समय में इसके संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर 100 से अधिक हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, अब तक इबोला वायरस के संक्रमण के कुल 550 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 101 लोगों की मौत हो गई और 19 मरीजों के ठीक होने की पुष्टि की गई है।
यह प्रकोप मुख्य रूप से कांगो के पूर्वी प्रांत इटुरी में केंद्रित है, जहां कुल मामलों के 90 प्रतिशत से अधिक दर्ज किये गये हैं। कुछ मामले नॉर्थ किवु और साउथ किवु प्रांतों में भी सामने आए हैं और यह संक्रमण सीमा पार कर युगांडा तक फैल चुका है।
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुए फायरिंग मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर रोशन आनंद की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने कल यानी सोमवार को आदेश सुरक्षित रख लिया था। वहीं, आज कोर्ट ने रौशन आनंद के साथ-साथ उनके दो स्टाफ की भी नियमित जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो ने अपने सह-संस्थापकों आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा को इस वर्ष अप्रैल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से समन मिलने की जानकारी अपने अद्यतन मसौदा दस्तावेज में दी है।
कंपनी के अनुसार, यह समन विदेशी निवेश, वित्तीय लेन-देन और कंपनी के कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और जानकारी के लिए विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की जा रही कार्रवाई के संबंध में जारी किया गया था।
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है, इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। आग शहर के खो नागोरियान इलाके में लगी।
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोचिन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। आरोप है कि कंपनी ने पूर्व केरल मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा विजयन और उनकी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कथित रूप से दी गई सॉफ्टवेयर सेवाओं के नाम पर 1.72 करोड़ रुपये का फर्जी खर्च दिखाया, जबकि वास्तव में कोई सेवा प्रदान नहीं की गई थी।
केरल हाई कोर्ट के समक्ष ईडी द्वारा साझा की गई जानकारी में जनवरी 2019 में कोचिन आयकर विभाग द्वारा की गई तलाशी कार्रवाई के दौरान सामने आए निष्कर्षों का भी उल्लेख किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि सीएमआरएल ने वित्तीय वर्ष 2012-13 से 2018-19 के बीच "परिवहन" और "स्लज हैंडलिंग" मद में फर्जी नकद खर्च दर्ज कर अपने व्यय को 133.82 करोड़ रुपये तक बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया था।
ईडी इन कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है और मामले से जुड़े विभिन्न लेन-देन तथा खर्चों की पड़ताल की जा रही है।
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
फिलीपींस में आए भीषण भूकंप में दर्जनों लोगों की मौत के एक दिन बाद क्यूबा और ईरान भी कुछ ही घंटों के अंतराल पर अलग-अलग भूकंपों से हिल गए।
आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, सोमवार को क्यूबा के उत्तर-पश्चिमी तट के पास एक ऐतिहासिक रूप से शक्तिशाली भूकंप आया। इस झटके का असर क्यूबा के अलावा मेक्सिको और अमेरिका के फ्लोरिडा तक महसूस किया गया। ये ऐसे क्षेत्र हैं, जहां आमतौर पर भूकंपीय गतिविधियां कम देखने को मिलती हैं।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई। इसका केंद्र (एपिसेंटर) क्यूबा के मंटुआ शहर से लगभग 104 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित था। भूकंप जमीन से करीब 26 किलोमीटर (16 मील) की उथली गहराई पर आया।
फिलहाल इस भूकंप में किसी के घायल होने या बड़े पैमाने पर संपत्ति के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है।
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अगले दो सप्ताह के भीतर अमेरिका को ईरान के खिलाफ "पूर्ण जीत" (टोटल विक्ट्री) हासिल होगी। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि ईरान के साथ एक नया परमाणु समझौता होने की संभावना काफी मजबूत है। सीएनएन की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान और इजरायल ने सप्ताहांत में एक-दूसरे पर किए गए जवाबी सैन्य हमलों के बाद फिलहाल तनाव कम करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये बातें एक टेली-रैली के दौरान कहीं। टेली-रैली एक ऐसा वर्चुअल फोन कार्यक्रम होता है, जिसके जरिए बड़ी संख्या में समर्थकों को दूर से संबोधित किया जाता है। ट्रंप ने इस राजनीतिक मंच का इस्तेमाल रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम के समर्थन में माहौल बनाने के लिए किया, जो आगामी रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव में कड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं।
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी सेना का एक अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलटों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई है। कल यानी सोमवार को उन्होंने पटना के सिविल कोर्ट में एंटी सेपेटरी बेल फाइल की थी। आज डिस्ट्रिक्ट जज रूपेश देव की कोर्ट सुबह 10 बजे जमानत पर सुनवाई करेगी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एच-1बी वीजा नीति को लेकर बड़ा झटका लगा है। एक संघीय अदालत ने नए H-1B वीजा आवेदनों पर लगाए गए 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) के अतिरिक्त शुल्क को गैरकानूनी करार दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह शुल्क अमेरिकी कानून के अनुरूप नहीं है और इसे अमान्य घोषित किया जाना चाहिए।
न्यायाधीश लियो सोरोकिन ने अपने फैसले में कहा कि संघीय सरकार के पास इस प्रकार का शुल्क लगाने का स्पष्ट कानूनी अधिकार नहीं था। इसलिए यह निर्णय कानून की सीमाओं से बाहर माना जाएगा। अदालत ने आदेश दिया कि इस शुल्क को निरस्त किया जाए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के पास समझौता करना ही विकल्प है। अंतिम समझौते तक नाकाबंदी जारी रहेगी। ईरान हमें सब कुछ देने को तैयार है। वह एटमी हथियार नहीं रखने पर तैयार हो गया है। वैश्विक हालात जल्द समान्य होंगे। ट्रंप ने कहा कि दो हफ्ते में ईरान पर पूर्ण जीत का एलान करेंगे।
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने ट्रंप प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका में जीवन यापन की लागत बढ़ा रहा है, हेल्थकेयर का प्रभावी प्रबंधन नहीं कर रहा है और अमेरिका को ईरान के साथ एक ऐसी लापरवाही भरी और महंगी जंग की ओर धकेल रहा है, जिसे टाला जा सकता था।
कैपिटल हिल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेफरीज ने कहा कि जब हाउस डेमोक्रेट्स रिपब्लिकन बजट रिकॉन्सिलिएशन पैकेज का विरोध करने की तैयारी कर रहे हैं, तब उनके लिए 'किफायती जीवन' (अफोर्डेबिलिटी) सबसे अहम मुद्दा बना रहेगा।
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 09 Jun 2026, 7:49 AM IST