
तृणमूल कांग्रेस ने बालीगंज विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय को शनिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया। तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान में घोषणा की कि धनेखाली विधायक असीमा पात्रा और चौरंगी विधायक नयना बंदोपाध्याय विपक्ष की उपनेता होंगी। पार्टी ने कोलकाता पोर्ट विधायक फिरहाद हकीम को विधानसभा का मुख्य सचेतक बनाया है। हकीम कोलकाता नगर निगम के महापौर भी हैं। पार्टी ने कहा कि नव नियुक्त नेता "बंगाल की जनता के हित में प्रतिबद्धता के साथ" काम करेंगे।
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में शनिवार को पार्टी ने अपने तीन प्रवक्ताओं को छह साल के लिए निलंबित कर दिया। एक बयान के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में प्रवक्ता कोहिनूर मजूमदार, रिजू दत्ता और कार्तिक घोष को निलंबित कर दिया गया है।
तृणमूल कांग्रेस ने यह कार्रवाई विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद नेतृत्व और पार्टी की चुनावी रणनीति की आलोचना करने वाली टिप्पणियों के लिए पांच प्रवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के कुछ दिनों बाद की है।
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ईंट भट्ठे पर मिट्टी निकालने से बने गड्ढे में भरे पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना ग्राम सभा मैनपुर के टोला दीना पट्टी स्थित एक ईंट भट्ठे की है। चार बच्चे खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिर गए थे। इनमें से एक बच्ची किसी तरह बाहर निकलने में सफल रही और उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले गए, जहां चिकित्सकों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
पंजाब में अगले साल चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस जनता तक पहुंच बनाने के लिए राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में ‘यात्राएं’ आयोजित करेगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पंजाब के कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को जानने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन दिवसीय यात्रा आयोजित की जाएगी।
बघेल ने शनिवार को कांग्रेस के एक दिवसीय विचार-विमर्श सत्र की अध्यक्षता की, जिसमें पूरे पंजाब से पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बघेल ने बाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सुझाव मिले हैं कि पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को यात्राओं के समापन कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए।
बघेल ने यह भी कहा कि कांग्रेस राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र प्रकाशित करेगी। बघेल ने बताया कि बैठक के दौरान पार्टी ने पंजाब की "खराब स्थिति, विशेष रूप से व्यापक भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चर्चा की, जहां कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।’’
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मीडिया से कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी पंजाब की जनता को बेवकूफ बनाने के लिए खेल खेल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर गंभीर आरोप लगाने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई न करना आश्चर्यजनक है।
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। लोकभवन ने एक बयान में कहा कि राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख को नियुक्ति पत्र सौंप दिया है। विजय रविवार सुबह 10 बजे शपथ लेंगे।
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित दिल्ली भाजपा प्रदेश मुख्यालय सहित अन्य कार्यालयों पर आतंकी हमला कर सकते हैं। यह जानकारी इंटेलिजेंस एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से दी गई है। हमले का अलर्ट मिलते दिल्ली भाजपा कार्यालय पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली है कि आतंकी अपने मंसूबों को कामयाब करने के लिए सुसाइड बॉम्ब, कार बम, शूटआउट और आईईडी को प्लांट कर सकते हैं। इस खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी खतरे से निपटा जा सके। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
13 अप्रैल को ईमेल के माध्यम से दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ईमेल में दावा किया गया था कि तीन घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में साइनाइड गैस से भरे 15 आरडीएक्स बम धमाके किए जाएंगे। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं थीं। ईमेल में बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें भी लिखी गई थीं। इसके पहले 25 मार्च को भी विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस खत्म हो गया है। खबर है कि राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को सरकार बनाने के लिए निमंत्रण दे दिया है। विजय रविवार दोपहर 3.15 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय ने एक बार फिर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोक भवन में मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और आईयूएमएल के सपोर्ट से अब 121 विधायक टीवीके के साथ हैं।
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर राज्यपाल से मिलने चेन्नई के लोक भवन पहुंचे।कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और आईयूएमएल के सपोर्ट से अब 121 विधायक टीवीके के सपोर्ट में हैं और राज्य में सरकार बनाने का उसका रास्ता अब साफ हो गया है।
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
तमिलनाडु में सरकार गठन में देरी पर तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के सेल्वापेरुंथगई ने कहा, "गवर्नर को संविधान मानना चाहिए। डेमोक्रेसी बचाना चाहिए। वह देरी क्यों कर रहे हैं? अब हमारे पास 120 विधायक हैं। उन्हें सरकार बनाने के लिए बुलाना चाहिए। यह पक्का पॉलिटिक्स की वजह से है। यह बीजेपी कर रही है।"
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
तमिलनाडु में दो विधायकों वाली आईयूएमएल ने टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन दे दिया है। इससे पहले वीसीके ने भी समर्थन की घोषणा की। इसके साथ ही, टीवीके को अब कांग्रेस, सीपीआई. सीपीएम, आईयूएमएल और वीसीके का समर्थन मिल गया है, जिससे इसकी संख्या 120 के पार हो गई है, जो बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर गया है।
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "रवींद्र जयंती मनाने के लिए 3 जगहों पर परमिशन मांगी गई थी, लेकिन मना कर दिया गया। इसलिए, मैंने इसे अपने घर पर ही जारी रखने का फैसला किया। उन्होंने सभी डेकोरेटर्स से भी कोई मदद नहीं करने को कहा। मैं सभी समान विचारधारा वाली पार्टियों से बीजेपी को रोकने की अपील करती हूं।" इसे दौरान ममता बनर्जी ने अपने आवास पर ही रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर माला चढ़ाई और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
तमिलनाडु में राज्यपाल के रुख से सरकार गठन पर सस्पेंस के बीच VCK ने राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दिया है। इसके साथ ही, TVK को अब कांग्रेस, CPI, CPI(M) और VCK का समर्थन मिल गया है, जिससे इसकी संख्या 119 हो गई है, जो बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर गया है।
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने विनेश फोगाट पर अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शनिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया और यूडब्ल्यूडब्ल्यू के डोपिंग रोधी नियमों के तहत संन्यास से वापसी के लिये छह महीने का अनिवार्य नोटिस नहीं देने के कारण 26 जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंटों में उनके भाग लेने पर रोक लगा दी ।
इसके मायने हैं कि दो बार विश्व चैम्पियनशिप की पदक विजेता रही विनेश को वापसी के लिये इंतजार करना होगा । वह गोंडा में रविवार से शुरू हो रही राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग चैम्पियनशिप के जरिये वापसी करना चाहती थी । पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिस्पर्धा से अयोग्य करार दिये जाने के बाद उन्होंने कुश्ती को अलविदा कह दिया था ।
पंद्रह पन्ने के नोटिस में डब्ल्यूएफआई ने आरोप लगाया कि विनेश के आचरण से पेरिस में भारतीय कुश्ती की छवि धूमिल हुई है और डब्ल्यूएफआई संविधान के प्रावधानों, यूडब्ल्यूडब्ल्यू अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के नियमों और डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन हुआ है ।
इससे पहले विनेश ने डब्ल्यूएफआई पर आरोप लगाया था कि उसे गोंडा में टूर्नामेंट में भाग लेने से रोका जा रहा है । उन्होंने यह भी कहा था कि डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत करने वाले छह खिलाड़ियों में से वह एक थी ।
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, "बीजेपी एक वॉशिंग मशीन है जिसने सभी भ्रष्ट लोगों को धो दिया। चाहे वह असम के मुख्यमंत्री हों या बिहार के, एक बहुत बड़ी लिस्ट है। बंगाल के मौजूदा मुख्यमंत्री का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है क्योंकि बीजेपी ने कुछ साल पहले उन पर कई तीखे आरोप लगाए थे। लेकिन आज उन्हें धोकर उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया है।"
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा BJP को पंजाब से प्यार नहीं है। वह पंजाब से नफ़रत करती है... BJP का काम करने का तरीका यह है कि वह जहाँ भी जाती है, सबसे पहले दंगे और झगड़े भड़काती है... बंगाल तो पहले से ही जल रहा है... लेकिन पंजाब में ध्रुवीकरण की यह कोशिश कामयाब नहीं होगी। कभी वे ED, CBI या IT को भेज देते हैं... लेकिन पंजाबियों को डराया नहीं जा सकता। अशोक मित्तल के साथ भी उन्होंने यही किया। उन्होंने ED को भेजा, जिसने दो दिनों तक छापेमारी की। फिर उन्होंने BJP जॉइन कर ली, जिसने उन्हें बचा लिया। फिर ED के केस का क्या हुआ?"
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
दिल्ली पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों के टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि इन लोगों पर ‘कॉम्प्लिमेंटरी पास’ और सामान्य टिकट अत्यधिक कीमतों पर बेचने का आरोप है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुकीम (35), गुफरान उर्फ साजिद (36) और मोहम्मद फैसल (38) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा की एक टीम ने आईपीएल टिकटों की अवैध बिक्री के बारे में सूचना मिलने के बाद आठ मई को दिल्ली गेट के पास एक जाल बिछाया।
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने उनके चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास से अरेस्ट कर लिया है
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन से जुड़ी जांच के तहत पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और उनसे कथित रूप से जुड़े कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर शनिवार को फिर से छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित अरोड़ा के आधिकारिक आवास और हरियाणा के गुरुग्राम में एक रियल एस्टेट कंपनी सहित पांच परिसरों पर छापे मारे गए।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत की गई।
ईडी ने अप्रैल में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के दीवानी प्रावधानों के तहत अरोड़ा और उनसे जुड़ी इकाइयों के परिसरों पर छापे मारे थे।
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (रिटायर्ड) को अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है.
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य में एक ईरानी जहाज पर कथित अमेरिकी हमले की खबर सामने आई है, जिसमें छह लोगों के घायल होने की सूचना है।
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 09 May 2026, 7:54 AM IST