हालात

बड़ी खबर LIVE: ‘ढह जाएगा पूरा ढांचा…', राहुल गांधी का अमेरिका में चुनाव आयोग पर हमला, बांग्लादेश में आगजनी

शिकागो यूनिवर्सिटी में एक बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें चुनाव आयोग के अंदर से ही जानकारी मिल रही है। उनका दावा है कि अब इस पूरे ढांचे के ढहने में बस कुछ वक्त बाकी है, वहीं बांग्लादेश एक बार फिर राजनीतिक हिंसा और आगजनी की चपेट में आ गया है।

अमेरिका के शिकागो यूनिवर्सिटी में अपनी बात रखते कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
अमेरिका के शिकागो यूनिवर्सिटी में अपनी बात रखते कांग्रेस नेता राहुल गांधी। 

दिल्ली: CPCB के अनुसार, AIIMS के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 354 है, जिसे 'बहुत खराब' की श्रेणी में रखा गया है।

‘अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा यह ढांचा’, राहुल गांधी का दावा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही जानकारी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं। इस बीच एक बार फिर उन्होंने चुनाव व्यवस्था और चुनाव आयोग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शिकागो यूनिवर्सिटी में एक बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें चुनाव आयोग के अंदर से ही जानकारी मिल रही है। उनका दावा है कि अब इस पूरे ढांचे के ढहने में बस कुछ वक्त बाकी है। राहुल गांधी के मुताबिक, चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी अब कह रहे हैं कि वे इस तरह काम जारी नहीं रख सकते।

हिंसा की आग में झुलस रहा बांग्लादेश, मोहम्मद यूनुस के घर में आगजनी, कई जिलों में बम धमाके

बांग्लादेश एक बार फिर राजनीतिक हिंसा और आगजनी की चपेट में आ गया है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग के बुलाए गए 'लॉकडाउन' से ठीक पहले देशभर में भारी बवाल मच गया है। राजधानी ढाका में कई देसी बमों के धमाके हुए। पिछले दो दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों- सिलहट, राजशाही, बारीसाल और फरीदपुर में यूनुस के 'ग्रामीण बैंक' की कई शाखाओं में भी आगजनी की गई है। चटगांव के पांचलाइस इलाके में अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 19 Nov 2026, 7:57 AM IST