हालात

बड़ी खबर LIVE: टाइगर श्रॉफ पर हमला मामले में यूपी की दो युवतियों समेत चार और गिरफ्तार, दशहरा के बाद दिल्ली में मौसम बदला

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की जांच कर रही पुलिस की टीम ने दो महिलाओं समेत चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ,वहीं दशहरा खत्म होते ही दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में मौसम का असर अलग-अलग नजर आने लगा है

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दशहरा के बाद दिल्ली में मौसम बदला

दशहरा खत्म होते ही दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में मौसम का असर अलग-अलग नजर आने लगा है। बुधवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्का कोहरा दिखाई दिया। अक्षरधाम के पास CWG अपार्टमेंट्स के नजदीक बायोडायवर्सिटी पार्क में घना कोहरा रहा, जबकि राजधानी के दूसरे हिस्सों में भी सुबह के समय धुंध की हल्की परत देखने को मिली।

टाइगर श्रॉफ पर हमला मामले में यूपी की दो युवतियों समेत चार और गिरफ्तार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की जांच कर रही पुलिस की टीम ने दो महिलाओं समेत चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभिनेता पर गोली चलाने के मामले में दिल्ली पुलिस की टीम ने इस अहम कार्रवाई को अंजाम दिया। चार लोगों को दिल्ली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार करने के बाद महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र पुलिस के हवाले किया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए