हालात

बड़ी खबर LIVE: परिसीमन बिल पर कांग्रेस की बैठक आज, बिसलेरी पर फिर मुकदमे की मंजूरी

संसद में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को दोबारा पेश किए जाने की अटकलों के बीच विपक्ष ने सरकार के कदम का मुकाबला करने की तैयारी शुरू कर दी है, वहीं बंगाल स्थित बिसलेरी के प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल में बैक्टीरिया मिलने पर कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

परिसीमन बिल पर कांग्रेस की बैठक आज
परिसीमन बिल पर कांग्रेस की बैठक आज फोटोः PTI

परिसीमन बिल पर कांग्रेस की बैठक , खड़गे के आवास पर होगी बैठक

संसद में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को दोबारा पेश किए जाने की अटकलों के बीच विपक्ष ने सरकार के कदम का मुकाबला करने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज अपने आवास पर विपक्षी दलों के सदन में नेताओं की बैठक बुलाई है।

गोवा के बाद अब बंगाल में बिसलेरी का नमूना फेल, मिला कोलीफार्म बैक्टीरिया; FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी

बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) ने बंगाल स्थित बिसलेरी के प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल में बैक्टीरिया मिलने पर कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। प्रयोगशाला जांच में पानी का नमूना पीने के लिए असुरक्षित पाया गया। सूत्रों के मुताबिक, यह नमूना जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपाड़ा गांव स्थित बिसलेरी प्लांट से लिया गया था। जांच में पानी में कोलीफार्म बैक्टीरिया की मौजूदगी मिली।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए