हालात

बड़ी खबर LIVE: UP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, दिल्ली में ठंड की आहट के बीच जहरीली हुई हवा

यूपी के कुशीनगर में हाटा कोतवाली में वैन और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 300 के पार दर्ज किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

UP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत

यूपी के कुशीनगर में हाटा कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। पेट्रोल पंप के पास वैन और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

यह दुर्घटना देर रात उस समय हुई जब सभी लोग तिलक समारोह से घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

दिल्ली में ठंड की आहट के बीच जहरीली हुई हवा

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 300 के पार दर्ज किया गया है। कुछ जगहों पर यह 400 के करीब भी पहुंच गया है.

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए