हालात

बृजभूषण को लगा झटका, अनुमति नहीं मिलने पर रद्द हुई रैली, FIR में चौंकाने वाले खुलासे, सीने पर हाथ फेरा...

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज दो एफआईआर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एफआईआर में बृजभूषण के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दूसरी ओर प्रशासन ने अयोध्या में 5 जून को रैली करने की अनुमति नहीं दी है। इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह की रैली रद्द हो गई है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अब एक के बाद झटके लग रहे हैं। प्रशासन ने अयोध्या में 5 जून को रैली करने की अनुमति नहीं दी है। इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह ने बयान जारी कर रैली रद्द करने की घोषणा कर दी है।

Published: undefined

इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज दो एफआईआर सामने आई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एफआईआर में बृजभूषण के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शिकायत में गलत तरीके से छूना, किसी बहाने से छाती के ऊपर हाथ रखने की कोशिश या हाथ रखना, छाती से पीठ तक हाथ को लेकर जाना बताया गया है।

Published: undefined

खबरों के मुताबिक, एफआईआर में 6 बालिग रेसलर्स ने आरोप लगाया है कि सांसद बृजभूषण ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। बहाने से सीने पर हाथ रखने की कोशिश की। सांस को चेक करने के बहाने से उनकी टी-शर्ट भी उतारी। एक घायल महिला खिलाड़ी का खर्च कुश्ती संघ द्वारा उठाने को लेकर संबंध गलत डिमांड किया गया। जब महिला खिलाड़ी ने इनकार कर दिया तो उसके कई भेदभाव किया जाने लगा।

Published: undefined

28 अप्रैल को हुई दोनों एफआईआर में आईपीसी की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना) और 34 (सामान्य इरादे) का हवाला दिया गया है। इन आरोपों में एक से तीन साल की जेल की सजा का प्रावधान है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, कहा- प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य होने पर आश्चर्य है : दिग्विजय सिंह

  • ,
  • खेल: जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस कर रहे किशन और अगले साल 10 मार्च से शुरू हो सकता है IPL

  • ,
  • वैश्विक भुखमरी पर UN का अलर्ट: 13 हॉटस्पॉट देशों में हालात बेकाबू, लाखों लोगों पर मंडराया भुखमरी का साया

  • ,
  • सिनेजीवन: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 के निर्माता को हाईकोर्ट का नोटिस और AI से बनी फर्जी तस्वीरों पर भड़कीं प्रीति जिंटा