मध्य हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया द्वीप के पास ब्रिटिश नौसेना ने कथित तौर पर तमिलनाडु के दस मछुआरों के एक समूह को गिरफ्तार कर लिया है। ये मछुआरे राज्य के थूथूर गांव के निवासी हैं। मछुआरों को कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तमिलनाडु मत्स्य विभाग ने इस घटना के बारे में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को सूचित कर दिया है।
Published: undefined
तमिलनाडु मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटिश नौसेना ने मछुआरों को सोमवार तड़के उस समय हिरासत में लिया जब वे टूना मछली पकड़ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मछुआरों को कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मत्स्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि मछुआरों द्वारा इस्तेमाल की गई इसी नाव को पहले भी दो अलग-अलग मौकों पर कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के आरोप में जब्त किया गया था।
Published: undefined
गौरतलब है कि तमिलनाडु के रामेश्वरम और थंगाचिमादम से आठ मछुआरों को 12 जनवरी की सुबह श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया था। श्रीलंकाई नौसेना अधिकारियों ने दो मशीनीकृत नौकाएं भी जब्त की थी। श्रीलंकाई नौसेना के अनुसार, ये गिरफ्तारियां रविवार सुबह कथित तौर पर आईएमबीएल पार करने और नेदुनथीवु द्वीप के पास मछली पकड़ने के आरोप में की गई।
Published: undefined
मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने शनिवार सुबह रामेश्वरम जेटी से 169 मशीनी नावों को टोकन जारी किए थे। इन नावों को रविवार शाम को तट पर लौटना था। सूत्रों ने आगे बताया कि गिरफ्तार मछुआरों को श्रीलंका के एक नौसैनिक बंदरगाह पर ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मछुआरों की गिरफ्तारी की सूचना केंद्र सरकार को दे दी गई है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined