हालात

कर्नाटक: बीजेपी विधायक दल के नेता चुने जाएंगे येदियुरप्पा, सरकार बनाने के लिए जल्द दावा पेश करने की तैयारी

बीजेपी नेता जी मधुसुदन ने कहा कि हमारे सभी 105 विधायक पार्टी मुख्यालय पर बीजेपी के विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से येदियुरप्पा को चुनने के लिए बैठक करने वाले हैं और इसके बाद वे राज्यपाल वजुभाई वाला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कर्नाटक में 14 महीने पुरानी जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार मंगलवार को गिरने के बाद बीजेपी अपने प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा को विधायक दल के नेता के तौर पर चुनेगी और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। पार्टी के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीजेपी के प्रवक्ता जी मधुसुदन ने कहा, “हमारे सभी 105 विधायक आज पार्टी मुख्यालय पर बीजेपी के विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से येदियुरप्पा को चुनने के लिए बैठक करने वाले हैं और इसके बाद वे राज्यपाल वजुभाई वाला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।”

पार्टी की राज्य इकाई अपनी सहमति दर्ज कराने के लिए बीजेपी के संसदीय बोर्ड को भी अपने फैसले के बारे में जानकारी देगी, ताकि येदियुरप्पा को नया मुख्यमंत्री बनाने की इजाजत मिल सके।

मधुसुदन ने कहा, “जरूरत पड़ने पर येदियुरप्पा राज्य में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर जल्द से जल्द बीजेपी द्वारा स्थाई सरकार बनाने की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली भी जाएंगे।”

कांग्रेस-जेडीएस के 15 बागी विधायकों के अपनी-अपनी विधानसभाओं से इस्तीफा देने के बाद 225 सदस्यीय सदन की संख्या घटकर 210 रह गई, जिसमें बहुमत के लिए 106 सदस्य होने जरूरी हैं।

मधुसुदन ने कहा, “दो निर्दलीय सदस्यों के समर्थन के साथ 107 सदस्य के जरिए हमारी पार्टी सदन में बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत जीत जाएगी।”

बीजेपी को बीएसपी के एकलौते विधायक एन महेश के भी उनकी प्रस्तावित सरकार को समर्थन मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को सदन में विश्वास मत के परीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। कर्नाटक फ्लोर टेस्ट में गठबंधन के पक्ष में मतदान नहीं करने पर बीएसपी द्वारा बर्खास्त विधायक एन महेश ने पार्टी के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी प्रभारी ने वोटिंग से दूर रहने का निर्देश दिया था। विधायक एन महेश ने कहा कि मैं अभी भी बीएसपी के साथ हूं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 24 Jul 2019, 2:27 PM IST

  • सिनेजीवनः दिलजीत के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी और इम्तियाज अली ने बताया इंडस्ट्री का असल रिश्ता

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव लड़ने को लेकर आजम खान के तेवर तीखे, बोले- 'मुझे कौन रोक सकता है?

  • ,
  • PM मोदी बड़ी परियोजनाओं पर नाम दर्ज कराने की जल्दी में क्यों हैं, क्या झोला उठाने का वक्त करीब दिखने लगा है?: कांग्रेस

  • ,
  • सुप्रिया सुले ने एनडीए में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, शरद पवार को लेकर बोलीं- संन्यास नहीं लेंगे

  • ,
  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस