
बीएसएफ ने गुरुवार को जम्मू के सांबा इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर ड्रग्स की तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल किया है। इस दौरान एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को भी गोली मारकर घायल कर दिया गया। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार तड़के सैनिकों ने आईबी के पास पाकिस्तान की ओर से एक बैग लेकर आ रहे एक व्यक्ति को देखा।
Published: undefined
बीएसएफ ने कहा, "सैनिकों ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन जब वह नहीं रुका तो घुसपैठिए पर गोली चलाई गई। इलाके की तलाशी लेने पर आठ पैकेट (लगभग 8 किलो) नारकोटिक्स के मिले, जिसमें हेरोइन होने की संभावना है।"
बीएसएफ ने आगे बताया कि घुसपैठिया पाकिस्तान की तरफ रेंगता हुआ भाग गया। जवानों ने मौके पर जाकर देखा तो खून फैला हुआ था। इससे माना जा रहा है कि तस्कर को गोली लग गई है और वह घायल है।"
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined