हालात

जम्मू-कश्मीर: पत्रकार शुजात बुखारी का हत्‍यारा आतंकी नावेद जट ढेर, बडगाम मुठभेड़ में मारा गया 

कश्मीरी पत्रकार शुजात बुखारी का हत्यारा आतंकी नावेद भट मारा गया है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में नावेद समेत 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में चल रही मुठभेड़ में पत्रकार शुजात बुखारी हत्याकांड का मास्टरमाइंड आतंकी नावेद जट अपने साथियों सहित मारा गया है। हाल ही में श्रीनगर में तीन बाइक सवार आतंकियों ने शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। इस हमले में बुखारी की सुरक्षा में तैनात 2 जवानों की भी मौत हो गई। इस हत्याकांड में कश्मीर हॉस्पिटल से फरार आतंकी नावेद जट का हाथ माना जा रहा था। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और तीन जवान घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों को बडगाम के चटगाम में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबल के जवान जैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे, वैसे ही आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों और से मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ के दौरान इसे लेकर किसी तरह की अफवाह न फैले इसलिए बडगाम और पुलवामा जिले में इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि रविवार को सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में हिज्बुल और लश्कर के 6 आतंकवादियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। मारे गए इन आतंकियों में एक पाकिस्तानी नागरिक था। शुक्रवार को भी घाटी के त्राल इलाके में एनकाउंटर में 6 आतंकवादी मारे गए थे।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार