हालात

बजट सत्र: आज से संसद का बजट सत्र होगा शुरू, संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

बजट सत्र 31 जनवरी से चार अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी, जिसके साथ ही बजट सत्र की शुरुआत होगी। केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। मुर्मू, शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। बजट सत्र 31 जनवरी से चार अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा।

Published: undefined

बता दें कि बजट सत्र को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक में सभी दलों से संसद की कार्यवाही सुचारू ढंग से चलाने के लिए सहयोग की अपील की गई। समाजवादी पार्टी ने महाकुंभ में हुए हादसे के मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग की और इस घटना पर पारदर्शिता के साथ जांच कराने की भी मांग की गई। राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन संसद के बजट सत्र में सभी मुद्दों को उठाएगा।

Published: undefined

सरकार पेश कर सकती है 16 महत्वपूर्ण विधेयक

सरकार इस सत्र में वक्फ संशोधन बिल समेत 16 महत्वपूर्ण बिल भी पेश कर सकती है। ये 16 विधेयक हैं:

  1. वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024

  2. मुसलमान वक्फ (रिपील) विधेयक, 2024

  3. बैंकिंग (संशोधन) विधेयक, 2024

  4. रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2024

  5. आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024

  6. वित्त विधेयक, 2025

  7. विमान वस्तुओं में हितों का संरक्षण विधेयक, 2025

  8. "त्रिभुवन" सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक, 2025

  9. आप्रवासन और विदेशी विधेयक, 2025

  10. बिल ऑफ लैडिंग विधेयक, 2024

  11. तेल क्षेत्र (विनियमन और विकास) संशोधन विधेयक, 2024

  12. बॉयलर बिल, 2024

  13. समुद्र द्वारा माल की ढुलाई विधेयक, 2024

  14. तटीय नौवहन विधेयक, 2024

  15. मर्चेंट शिपिंग बिल, 2024

  16. गोवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में SC/ST के प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन बिल, 2024

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined