हालात

लखनऊ में बिल्डिंग हादसा: अब तक 14 लोगों को निकाला गया बाहर, अभी भी कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुलिस, दमकल, एसडीआरएफ और सेना के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर अब तक 14 लोगों को बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया है। बाकी फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लखनऊ में पांच मंजिला इमारत ढहने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। अभी तक 14 लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया है, 2-3 और लोगों के फंसे होने की सूचना है। सभी की हालत ठीक है।

लखनऊ के संभागीय आयुक्त रोशन जैकब ने बताया कि ये अवैध निर्माण इमारत थी जिसका नक्शा पास नहीं हुआ था और ये पुरानी इमारत थी। जांच के लिए जोन की कमेटी बनी हुई है।

बता दें कि लखनऊ के वजीर हसन रोड स्थित चार मंजिला अलाया अपार्टमेंट मंगलवार को अचानक गिर गई। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। मलबे में दबे लोग मदद की गुहार लगाने लगे। इस हादसे में कई लोगो की दबे होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस, दमकल, एसडीआरएफ और सेना के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर अब तक 14 लोगों को बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया है। बाकी फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य जारी है। 

डीजीपी डीएस चौहान का कहना है कि अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं। उन्हें उचित ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की उचित जांच की जाएगी। इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?