हालात

यूपी में भयावह हादसा: बस-ट्रक में टक्कर से लगी भीषण आग, 20 की मौत, 21 घायल, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

कन्नौज में हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है। सीएम योगी ने घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में डबल डेकर बस और ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग से 20 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस कन्नौज के गुरसहायगंज से जयपुर जा रही थी। इसी दौरान दिल्ली-कानपुर जीटी रोड पर यह हादसा हो गया है। काफी मशक्कत के बाद देर रात 11.15 बजे के आसपास आग पर काबू पाया जा सका। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है। सीएम योगी ने घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बस या ट्रक में से किसी एक में कोई ज्वलनशील पदार्थ था। जिसमें टक्कर के बाद धमाके के साथ आग लगी। वहीं कन्नौज के जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कहा कि मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरु करा दिया था। उन्होंने बताया कि बस में 17 सवारियां छिबरामऊ से बैठी थीं और 26 सवारियां गुरसहायगंज से बैठी थीं। उनके मुताबिक सिर्फ 21 घायल सवारियों को अस्पातालों में भर्ती किया गया है।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के गांव के लोग जमा हो गए और किसी तरह घायलों की मदद की कोशिश की। हादसे के बाद से जीटी रोड पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद हो गया था। इस जाम में दर्जनों वाहन भी फंस गए थे। फायर बिग्रेड की कई गाड़ियाें ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर रात करीब 11.15 पर आग बुझाई जा सकी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 Jan 2020, 12:04 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो