हालात

चारधाम यात्रा में इस बार रोटेशन में नहीं चलेंगी बसें, हेमकुंड साहिब के लिए अलग कोटा, परिवहन निगम की बैठक में फैसला

परिवहन कारोबारियों का कहना है कि इस बार लाखों की संख्या में श्रद्धालु यात्रा मार्ग पर जाएंगे। रोटेशन व्यवस्था समिति के तहत बसों का संचालन करना संभव नहीं होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरूआत से पहले परिवहन निगम की बैठक हुई। गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार के द्वारा चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए दिए गए निर्देश के बाद आरटीओ देहरादून दिनेश चंद पठाई ने एआरटीओ कार्यालय ऋषिकेश में परिवहन कारोबारियों की बैठक ली। इसमें टैक्सी, कमांडर, सूमो, ट्रैकर, बस व अन्य परिवहन संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित हुए। विचार-विमर्श के बाद यात्रा संचालित करने के लिए प्रत्येक वर्ष गठित होने वाली रोटेशन व्यवस्था समिति का गठन करने को लेकर बड़ी परिवहन कंपनियों ने साफ इनकार कर दिया।

परिवहन कारोबारियों का कहना है कि इस बार लाखों की संख्या में श्रद्धालु यात्रा मार्ग पर जाएंगे। रोटेशन व्यवस्था समिति के तहत बसों का संचालन करना संभव नहीं होगा। परिवहन कारोबारियों का निर्णय सुनने के बाद आरटीओ देहरादून ने बताया कि परिवहन कारोबारियों ने यात्रा व्यवस्था बेहतर चलाने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में गढ़वाल आयुक्त और उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया यदि यात्रा काल के दौरान परिवहन सेवाएं लड़खड़ाती हैं, तो वर्ष 2014 की तरह इस वर्ष भी सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर सरकारी रोटेशन व्यवस्था समिति बनाने की कोशिश की जाएगी। इस संबंध में परिवहन आयुक्त को भी जानकारी भेजी जा रही है।

बैठक के दौरान गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के मैनेजर सरदार दर्शन सिंह और गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब की यात्रा कराने वाले ट्रैवल्स संचालक मनोज सहल ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान बसों की कमी के कारण श्री हेमकुंड साहिब धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोटेशन व्यवस्था समिति के तहत श्री हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा को नजरअंदाज भी किया जाता है। आरटीओ ने समस्या सुनने के बाद श्री हेमकुंड साहिब धाम के लिए बसों का कोटा अलग से रिजर्व करने की बात कही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरे: अमेरिका की नई मिसाइल ने टारगेट से दूर मौजूद ईरानियों को बनाया निशाना और नेपाल में अब तक 939 मौतें

  • ,
  • नेपाल त्रासदी: 900 बच्चों के लिए देवदूत बने प्रधानाचार्य, समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर बचाई सबकी जान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल बाढ़ का दर्द, जिंदगी बचाने की जंग के बीच, शवों को एयरलिफ्ट करने की दर्दनाक कवायद

  • ,
  • नेपाल त्रासदी: क्या '26 तारीख' कोई मनहूस संयोग है? नेपाल की बाढ़ ने फिर ताजा किया त्रासदियों का काला इतिहास

  • ,
  • चुनाव आयोग देश की आबादी कम करके 50 करोड़ कर देगा, केजरीवाल ने दिल्ली में 47 लाख वोटर के नाम कटने पर बोला हमला