हालात

कोरोना के कहर के बीच राम भरोसे है UP का ये गांव! 13 दिन में 20 लोगों की मौत, कुंभकर्णीय नींद सो रहा प्रशासन

कोरोना वायरस की दूसरी लहर शहरों के बाद गांव में कहर बनकर टूट रही है। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद खराब है, जिसकी वजह से मौतों का आंकड़ा डराने वाला है। यूपी के हमीरपुर का भी कुछ ऐसा ही हाल है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूपी के हमीरपुर के पाटनपुर गांव में तीन दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हैं और पिछले 13 दिनों में करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे ये साफ हो गया है कि अब शहर के बाद गांवों में भी कोरोना से हालात बद से बदतर होने वाले हैं। आलम ये है कि खराब होते हालात के बीच कई परिवार अपने घरों में ताला बंद कर दूसरे गांवों में चले गए हैं।

इधर ग्रामीणों की माने तो अबतक न तो प्रशासन की तरफ से कोई स्वास्थ्य टीम पहुंची है और न ही गांव को सैनिटाइज किया गया है। जिसकी वजह से संक्रमण फैलने का खतरा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए लोग अपने जान बचाने के लिए दूसरे गांवों में शरण लेने के लिए मजबूर हैं।

इस गांव में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि 20 लोगों की मौत के बाद भी करीब तीन दर्जन ग्रामीण सर्दी, जुकाम, खांसी से पीड़ित हैं और कुछ को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।गांव के हालात बेहद खराब हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक कोई मदद नहीं मिल पाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि बुंदेलखंड पंचायत चुनावों के बाद से ही गांवों में कोरोना ने दस्तक दी। हमीरपुर जिले के ज्यादातर गांवों में संक्रमण बुरी तरह से फैला हुआ है। सरकार की तरफ से जल्द ही कोई मदद नहीं मिली तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • फिराक गोरखपुरी: मुंहफट मिजाज और विरोधाभासी व्यक्तित्व, शायरी में दर्द-मोहब्बत के साथ जीवन का दर्शन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे चुनाव

  • ,
  • बिहार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की होगी राजनीति में एंट्री, राज्यसभा से कर सकतें हैं पारी की शुरुआत

  • ,
  • कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला किया और ट्रंप बोले- ईरान करना चाहता था बात...