हालात

'क्या आप पेपर लीक करने वालों के दोस्त बन सकते हैं?', आदित्य ठाकरे ने पीएम मोदी से पूछे तीखे सवाल

आदित्य ठाकरे ने कहा कि कल किसी ने इंस्टग्राम पर वीडियो देखा। पीएम मोदी की वीडियो की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्या आप पेपर लीक होने के बाद उनके दोस्त बन सकते हैं? क्या आप संविधान के खिलाफ अत्याचार करने वालों के दोस्त हो सकते हैं?

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे 

पेपर लीक मामले को लेकर विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में शिवसेना यूबीटी विधायक आदित्य ठाकरे ने दादर में तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान आदित्य ठाकरे ने पीएम मोदी और बीजेपी सरकार को जमकर घेरा। आदित्य ठाकरे ने कहा कि कल किसी ने इंस्टग्राम पर वीडियो देखा। पीएम मोदी की वीडियो की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्या आप पेपर लीक होने के बाद उनके दोस्त बन सकते हैं? क्या आप संविधान के खिलाफ अत्याचार करने वालों के दोस्त हो सकते हैं? क्या आप हिंदू और मुसलमानों करने वाले के दोस्त हो सकते हैं? क्या मैं उन लोगों का दोस्त बन सकता हूं जो मुश्किल समय में विदेश चले जाते हैं? जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, क्या आप शांत रहेंगे? ऐसे सवाल पर आदित्य ठाकरे ने आंदोलन करने वालों से अपील की है कि जब तक प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक हार न मानें।

इससे पहले आदित्य ठाकरे ने नीट एग्जाम पेपर लीक को लेकर हो रहे छात्र प्रदर्शनों और पुलिस कार्रवाई पर केंद्र और महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि सरकार शांतिपूर्ण संवाद करने के बजाय प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई कर रही है और छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। आदित्य ठाकरे ने कहा था, 'जब अन्ना हजारे अनशन पर बैठे थे, तब सरकार ने बातचीत के लिए पांच मंत्रियों को नियुक्त किया था। लेकिन आज की सरकार शांतिपूर्ण संवाद क्यों नहीं करना चाहती?

आदित्य ठाकरे ने कहा था, 'अगर सरकार को अब भी लगता है कि छात्र आंदोलन में असामाजिक तत्व शामिल हैं, तो इसका मतलब है कि उसकी खुफिया व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है।'

आदित्य ठाकरे ने कहा, 'जो लोग खुद कोई परीक्षा पास नहीं कर पाए, वे आज छात्रों को आतंकवादी कह रहे हैं। यह देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।' उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अब राजनीति से आगे निकल चुका है और बड़ी संख्या में आम लोग भी छात्रों के समर्थन में आगे आ रहे हैं।