हालात

केपटाउन टेस्टः लड़खड़ाई भारतीय पारी, पहले दिन 28 रन पर 3 विकेट

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 28 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। भारत अभी भी दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के स्कोर से 258 रन पीछे है। मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए 286 रन की चुनौती दी थी। 

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को भारतीय पारी लड़खड़ा गई। भारत ने पहले दिन का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 28 रनों के साथ किया। भारत अभी भी दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के स्कोर से 258 रन पीछे है। आज का दिन खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे, जबकि रोहित शर्मा अपना खाता नहीं खोल पाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए वेर्नोन फिलेंडर, डेल स्टेन और मोर्ने मोर्केल ने एक-एक विकेट लिए हैं।

फोटोः सोशल मीडिया

इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया था। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मेजबान टीम के बल्लेबाजों को बड़ी पारियां नहीं खेलने दीं और 73.1 ओवरों में पूरी टीम को 286 रन पर पवेलियन भेज दिया। मेजबान टीम के लिए अब्राहम डिविलियर्स ने 65 और फाफ डु प्लेसिस ने 62 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका के लिए यह साझेदारी ऐसे समय आई जब भारत ने 12 रनों पर ही मेजबान टीम के तीन बल्लेबाजों को चलता कर दिया था।

फोटोः सोशल मीडिया

मेजबान टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने 43, केशव महाराज ने 35, कागिसो रबादा ने 26 और वार्नोन फिलेंडर ने 23 रनों की पारियां खेलीं, लेकिन कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट लिए। वहीं स्पीनर रविचंद्रन अश्विन ने 2 विकेट हासिल किए। मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या को भी 1-1 कामयाबी मिली।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?