हालात

यूपी के आगरा में नहर में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

कार में सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिया के पास जैसे ही कार ने टर्न लिया, बेकाबू होकर नहर में चली गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है। शमसाबाद रोड पर दिगनेर पुलिया पर एक कार बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिनले के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिया के पास जैसे ही कार ने टर्न लिया, बेकाबू होकर नहर में चली गई। हादसा के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को हादसे के बारे में जानकारी दी। नहर में क्षतिग्रस्त कार से निकालकर लोगों को अस्पताल में पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है। मृतकों के नाम मनीष, जितेंद्र, विनोद और शैलेंद्र हैं। कार में सवार सभी दोस्त बताए जा रहे हैं, जो शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शादी समारोह से लौटते समय यह हादसा हो गया। कार में सवार सभी लोग शमशाबाद के पास गली मोहनलाल के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार