हालात

पी चिदंबरम को सरकार की नाकामियों को उजागर करने की सजा तो नहीं मिल रही? जानिए क्या है सच्चाई

विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। जो मामले ठंडे बस्ते में होते हैं वो उनपर अचानक से तेजी आ जाती है। जैसे, लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव, मायावती, चंद्रबाबू नायडू ने सीबीआई की कार्रवाई की टाइमिंग को लेकर सवाल उठे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर आखिर सीबीआई इतनी जल्दबाजी में क्यों है। जबकि आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत ने 25 जनवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब सात महीने बाद अचानक इस मामले में अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी है और सीबीआई चिदंबरम की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर दबिश दे रही है।

Published: 21 Aug 2019, 12:09 PM IST

विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। जो मामले ठंडे बस्ते में होते हैं वो उनपर अचानक से तेजी आ जाती है। जैसे, लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव, मायावती, चंद्रबाबू नायडू ने सीबीआई की कार्रवाई की टाइमिंग को लेकर सवाल उठे थे। इन नेताओं का कहना सिर्फ इतना था कि लंबे समय से ऐसे मामले जो ठंडे बस्ते में थे, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जांच एजेंसी ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ उन मामलों की फाइल खंगालने का काम शुरू कर दिया था। जिसके बाद यह सवाल उठाने लगा था कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है। पी चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई और ईडी की कार्रवाई के बारे में भी कुछ ऐसा ही कजा रहा है। जानकारों का कहना है कि केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई के जरिए पी चिदंबरम को घेरने की कोशिश कर रही है।

Published: 21 Aug 2019, 12:09 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का समर्थन करते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार की असफलताओं को उजागर करने पर 'शर्मनाक' रूप से केंद्र का शिकार हो रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ने चिदंबरम को राज्यसभा का एक अत्यंत योग्य और सम्मानित सदस्य बताया। इसके साथ ही प्रियंका ने कहा कि पार्टी अपने नेता के साथ खड़ी है और “हम सच्चाई की इस लड़ाई को जारी रखेंगे, परिणाम चाहे जो भी हो।”

Published: 21 Aug 2019, 12:09 PM IST

प्रियंका ने ट्वीट किया, “वह सत्ता से बेहिचक सच बोलते हैं और इस सरकार की असफलताओं को उजागर करते हैं, लेकिन यह सच्चाई कायरों को असहज कर रही है, इसलिए उन्हें शर्मनाक तरीके से शिकार बनाया जा रहा है।”

Published: 21 Aug 2019, 12:09 PM IST

बता दें कि पूर्व गृह और वित्त मंत्री चिदंबरम राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक मुद्दों पर केंद्र की बीजेपी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे थे।

Published: 21 Aug 2019, 12:09 PM IST

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम के घर पर सीबीआई और ईडी की रेड को सबसे बदतर किस्म की बदले की राजनीति बताया है। रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, भारत अब तक के सबसे खराब बदले की राजनीति का गवाह बन रहा है। ये मोदी सरकार द्वारा कराया जा रहा है। जज ने फैसला 7 महीने के लिए सुनाया था और इसके पूरा होने से 72 घंटे पहले सीबीआई/ईडी को रेड के लिए पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम के घर भेज दिया।

Published: 21 Aug 2019, 12:09 PM IST

गौरतलब है कि जिस जज ने उनकी ये याचिका खारिज की है वो शुक्रवार को रिटायर हो रहे हैं। पूर्व वित्त मंत्री की जमानत याचिका खारिज करने वाले हाई कोर्ट के जज का नाम है जस्टिस सुनील गौर जो अगले 48 घंटों में रिटायर हो जाएंगे।

Published: 21 Aug 2019, 12:09 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 21 Aug 2019, 12:09 PM IST