
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बोगतुई नरसंहार के आरोपी ललन शेख की हिरासत में रहस्यमय तरीके से मौत के मामले में सीबीआई ने एक आंतरिक जांच के बाद अपने चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जो रामपुरहाट में एजेंसी के उस कैंप कार्यालय में मौजूद थे, जहां पिछले साल 12 दिसंबर को शेख की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। ललन शेख पिछले साल मार्च में बोगतुई नरसंहार में 9 लोगों की मौत का मुख्य आरोपी था।
Published: undefined
सूत्रों ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में चारों अधिकारियों को निलंबित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, निलंबित किए गए अधिकारियों में उपाधीक्षक विलास बाला मडघुत, इंस्पेक्टर राहुल प्रियोडोरशी के साथ-साथ दो अन्य कांस्टेबल भी शामिल हैं। जब घटना हुई थी, तब केंद्रीय एजेंसी के ये चार कर्मचारी 12 दिसंबर की शाम रामपुरहाट स्थित कैंप कार्यालय में मौजूद थे।
Published: undefined
हालांकि, आंतरिक जांच के बाद, सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के मवेशी-तस्करी घोटाले के लिए एजेंसी के जांच अधिकारी सुशांत भट्टाचार्य को क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन बाद में बीरभूम जिला पुलिस द्वारा ललन शेख की मौत पर एफआईआर में उनका नाम लिया गया था। जिसमें फिलहाल पश्चिम बंगाल पुलिस का आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) जांच कर रहा है।
Published: undefined
सीबीआई सूत्रों ने आगे कहा कि निलंबित किए गए चार अधिकारियों के स्थान पर दूसरे अफसरों की व्यवस्था की जा चुकी है। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि निलंबन एक मानक संचालन प्रक्रिया है। आमतौर पर, हिरासत में मौत के ऐसे मामलों में, जब आंतरिक जांच की जाती है तो संबंधित हिरासत के लिए जिम्मेदार लोग निलंबित रहते हैं। मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट को भी अवगत करा दिया गया है क्योंकि वहां ललन शेख की हिरासत में मौत का मामला चल रहा है।
Published: undefined
इससे पहले 11 जनवरी को न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता की कलकत्ता हाईकोर्ट की खंडपीठ ने ललन शेख की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर संदेह व्यक्त किया था और संबंधित टिप्पणियों के लिए उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली और कोलकाता में एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल दोनों को फॉरवर्ड किया था। सीबीआई ने पहले ही कलकत्ता उच्च न्यायालय में राज्य पुलिस की एफआईआर को चुनौती दी हैा।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined