हालात

CBSE Exam: कक्षा 12वीं के छात्रों को मिलेगा ‘विशेष परीक्षा’ का मौका, 15 मार्च की परीक्षा को लेकर नोटिस जारी

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, “सीबीएसई को सूचित किया गया है कि यद्यपि देश के अधिकांश भागों में होली का त्यौहार 14 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन कुछ स्थानों पर या तो यह उत्सव 15 मार्च को मनाया जाएगा या फिर 15 मार्च तक मनाया जाएगा।”

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि होली के कारण 15 मार्च को हिंदी की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने वाले 12वीं कक्षा के छात्रों को पर्चा लिखने का एक और अवसर मिलेगा।

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, “सीबीएसई को सूचित किया गया है कि यद्यपि देश के अधिकांश भागों में होली का त्यौहार 14 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन कुछ स्थानों पर या तो यह उत्सव 15 मार्च को मनाया जाएगा या फिर 15 मार्च तक मनाया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी, लेकिन जिन छात्रों को 15 फरवरी को परीक्षा देने में कठिनाई हो रही है, वे बाद की तिथि में परीक्षा देने का विकल्प चुन सकते हैं।

उन्होंने कहा, “यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे विद्यार्थियों को उन छात्रों के साथ परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा, जिनके लिए राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों के लिए बोर्ड की नीति के अनुसार विशेष परीक्षा आयोजित की जाती है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर कांग्रेस ने BJP-RSS को घेरा, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की

  • ,
  • जनता पर आर्थिक बोझ': मोदी सरकार की E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ यूथ कांग्रेस का हल्लाबोल, गन्ने का रस लेकर प्रदर्शन

  • ,
  • खेल: एमबाप्पे और मेस्सी ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में सबसे आगे और मिस्र की फुटबॉल टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत

  • ,
  • ललिता हत्याकांड पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'हाथरस से लेकर उन्नाव तक वही पैटर्न, दोषियों को बचा रही है सरकार'