
जम्मू के सुंजवां इलाके में कल सीआईएसएफ जवानों को ले जा रही बस पर हुए आतंकी हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सीआईएसएफ की गाड़ी आ रही है। इसी दौरान गांड़ी पर आतंकी हमला कर देते हैं। सीआईएसएफ की गाड़ी के पास चारों तरफ धुंआ-धुंआ नजर आता है। फारिंग और धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। यह सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार सुबह का है।
जम्मू के चड्ढा कैंप के पास यह आतंकी हमला। सुबह करीब सवा चार बजे सीआईएसएफ के 15 जवानों को सुबह की पाली में ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में सीआईएसएफ के एएसआई की जान चली और दो अन्य घायल हो गए। सीआईएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की और आतंकियों को भागने पर मजबूर कर दिया।
इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन चलाया था और दो आतंकियों को मार गिराया था। जम्मू में ADGP मुकेश सिंह ने बताया, “प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए सभी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, कल हमें सूचना मिली कि सुंजवां के इलाके में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं। इसके बाद हमने इलाके की घेराबंदी की, सुबह आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की। हमने उन्हें रोका जिसपर उन्होंने फायरिंग की, इस दौरान हमारे 5 जवान जख्मी हो गए। हमारी ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें दोनों आतंकवादी मारे गए।”
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए