हालात

केंद्र का बेहद ही अटपटा शिगूफा, कहा- 14 फरवरी वैलेंटाइन डे पर मनाएं 'काउ हग डे', रिएक्शन देखकर लोटपोट हो जाएंगे

केंद्र सरकार चाहती है कि इस 14 फरवरी आप वैलेंटाइन डे पर आप काऊ हग डे मनाएं। अब इस अपील को लेकर लोग मजेदार चुटकियां ले रहे हैं।

कार्टून सौजन्य - सतीश आचार्य
कार्टून सौजन्य - सतीश आचार्य 

अगर आप एक आम भारतीय हैं तो 14 फरवरी आपके लिए आम दिन ही होगा, इस दिन मंगलवार है, आप थोड़ा धार्मिक प्रवृत्ति के हैं तो आपके लिए यह मंदिर में अपने ईष्ट के दर्शन का भी दिन होगा। आप थोड़ा रोमांटिक हैं, युवा हैं, आधुनिक हैं, तो इस दिन आप मनाएंगे वैलेंटाइन डे, इस दिन आप अपने प्यार का इजहार करेंगे क्योंकि दुनिया इसी दिन को प्यार के इजहार के दिन के तौर पर मनाती है।

लेकिन रुकिए..इस बार सरकार ने भी इस दिन के लिए कुछ तय कर दिया है। केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने इस दिन 'काऊ हग डे' - अंग्रेजी में लिखें तो 'Cow Hug Day' मनाने का आग्रह किया है। यानी इस दिन आप अपने प्यार का इजहार गाय को गले लगा कर करें।

इसके लिए बाकायदा सर्कुलर जारी किया गया है। भारत सरकार के केंद्रीय पशुपालन एंव मत्स्य मंत्रालय के तहत काम करने वाले एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने नोटिस जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि, “हम सभी जानते हैं कि गाय भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हमारे जीवन को बनाए रखती है। पशु धन और जैव विविधता का प्रतिनिधित्व करती है। मां की तरह इसकी पौष्टिक प्रकृति के कारण इसे 'कामधेनु' और 'गौ माता' के रूप में जाना जाता है, जो मानवता को सभी धन प्रदान करती है।”

अब इस निर्देश और अपील पर लोगों ने चुटकियां लेना शुरु कर दी है। गोविंद प्रताप सिंह के यूजर ने लिखा है कि, "प्रेम की खोज में लगे लड़कों के लिए सांत्वना पुरस्कार की कैटेगरी लांच की गई है। जिन्हें इस वैलेंटाइन वीक में प्यार न मिले, वो 14 फरवरी को काउ हग डे मना सकते हैं।"

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि अगर किसी के पास काउ नहीं है तो क्या भैंस चलेगी? वहीं कुछ ने लिखा है कि हग करने से पहले गाय का मूड समझ लेना, क्या पता कुछ और ही हो जाए।

वहीं कार्टूनिस्ट सतीश आचार्य ने भी इस पर चुटकी ली है। देखें उनका कार्टून नीचे-

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?