
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मणिपुर में जारी हिंसा को रोकने में विफलता के लिए भाजपा पर हमला बोला। राघव चड्ढा ने अनुच्छेद-355 और 356 का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार मणिपुर में हस्तक्षेप करना और उसकी रक्षा करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने केन्द्र सरकार से एन. बीरेन सिंह सरकार को तुरंत हटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर लगातार अशांति का सामना कर रहा है, जबकि मोदी सरकार शांति बहाल करने के अपने संवैधानिक दायित्वों को पूरा करने में लगातार विफल हो रही है।
Published: undefined
गुरुवार को इंडिया गठबंधन से जुड़े सांसद मणिपुर के लोगों पर हो रहे अत्याचारों और क्रूरता की निंदा करने के लिए संसद में काले कपड़े पहनकर पहुंचे। इस मौके पर राघव चड्ढा ने कहा कि संकट के समय में मणिपुर के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए यह एक प्रतीकात्मक विरोध है। इसका उद्देश्य सरकार को यह बताना है कि मणिपुर के लोगों की पीड़ा पर चुप्पी अस्वीकार्य है। सरकार को हर हाल में निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए।
Published: undefined
संसद में गुरुवार को विपक्ष के सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे। विपक्षी सांसदों के मुताबिक मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर अपना विरोध जताने के लिए उन्होंने यह निर्णय लिया है।
बता दें कि कांग्रेस समेत अधिकांश विपक्षी दलों की मांग है कि मणिपुर हिंसा मुद्दे पर राज्यसभा में नियम 267 के तहत विस्तार से चर्चा होनी चाहिए। विपक्षी दलों का कहना है कि प्रधानमंत्री मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर संसद में बयान दें और फिर उस बयान पर चर्चा कराई जाए।
दूसरी ओर सरकार व सभापति ने शॉर्ट ड्यूरेशन डिस्कशन के लिए अपनी स्वीकृति दी है। इस मांग को लेकर संसद में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच लगातार टकराव देखने को मिल रहा है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined