हालात

मणिपुर में फिर बवाल, उग्र भीड़ का एसपी ऑफिस पर हमला, पुलिस अधीक्षक समेत कई घायल, बढ़ा तनाव

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच झड़प में पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों सहित कई अन्य लोग भी घायल हो गए। कुकी संगठन 31 दिसंबर को सैबोल गांव में सुरक्षा बलों द्वारा महिलाओं पर कथित लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में भीड़ ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कार्यालय पर शुक्रवार शाम हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। यह हमला इंफाल ईस्ट जिले की सीमा पर स्थित सैबोल गांव से केंद्रीय बलों को हटाने में अधिकारी के कथित तौर पर विफल रहने के विरोध में किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच झड़प में पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों सहित कई अन्य लोग भी घायल हो गए। कुकी संगठन 31 दिसंबर को सैबोल गांव में सुरक्षा बलों द्वारा महिलाओं पर कथित लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

हमलावरों ने शुक्रवार शाम को एसपी कार्यालय की ओर पत्थर और अन्य हथियार फेंके। वे गांव में केंद्रीय बलों (विशेषकर बीएसएफ और सीआरपीएफ जवानों) की तैनाती का विरोध कर रहे हैं। हमले में एसपी कार्यालय परिसर में रखे जिला पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एम प्रभाकर के माथे पर कोई वस्तु लगी, जिससे वह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना में घायल हुए कई अन्य लोगों को भी अस्पताल ले जाया गया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त केंद्रीय बलों को घटनास्थल पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि दोपहर से ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने एकत्र होने लगे और मांग करने लगे कि गांव से केंद्रीय बलों को हटाया जाए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • 'जनता की गाड़ियों से हो रही पेट्रोल की चोरी', राहुल गांधी ने पूछा- मोदी जी, बताइए- पेट्रोल में असल में कितना इथेनॉल है?

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार

  • ,
  • गाजियाबाद चौकी धमाका आतंकी हमला था? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी