हालात

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में सड़क हादसे से कोहराम! 14 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में सवार लोग गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शहपुरा थाना और बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र में पिकअप वाहन पलटे से 14 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। मृतकों में 8 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में सवार लोग गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों का शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • UP: स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों ने बढ़ाई सख्ती, अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कोलकाता HC ने दी अंतरिम सुरक्षा, दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत

  • ,
  • स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, मुस्लिम छात्रा की याचिका खारिज

  • ,
  • 'आर्थिक जीवनरेखा को काट देना है', ईरान को अलग-थलग करने के ल‍िए अमेरिका ने शुरू किया आर्थिक युद्ध, नेतन्याहू ने दी बधाई

  • ,
  • पटना में छात्र संगठन आज करेंगे CM आवास का घेराव, हंगामे के आसार, 14 संगठनों को मिला है मार्च का समर्थन