हालात

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में अभिनेता जीत के कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, कई घायल

यह घटना शनिवार रात करीब आठ बजे उस समय की है जब अभिनेता को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेले में उमड़ पड़े। भारी भीड़ के कारण कई लोग मेले के मैदान से बाहर निकलकर आसपास की सड़कों पर फैल गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के बिष्णुपुर मेले में लोकप्रिय बंगाली अभिनेता जीत के एक कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी मचने से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब आठ बजे उस समय की है जब अभिनेता को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेले में उमड़ पड़े। भारी भीड़ के कारण कई लोग मेले के मैदान से बाहर निकलकर आसपास की सड़कों पर फैल गए।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘कई आगंतुक आयोजन स्थल में प्रवेश नहीं कर पाए, जिसके चलते धक्का-मुक्की शुरू हो गई और स्थिति कुछ समय के लिए नियंत्रण से बाहर हो गई।’’

उन्होंने बताया कि घायलों को मामूली चोटें आई हैं। एहतियात के तौर पर कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और आयोजन स्थल पर स्थिति को सामान्य कर दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी समर्थकों के दिल-दिमाग से भी उतर रही है पार्टी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: पश्चिम एशिया संकट का असर, लगातार पांचवें दिन लुढ़का बाजार, रुपया संभला, सोना-चांदी भी टूटे

  • ,
  • हिमाचल प्रदेशः लाहौल चट्टान गिरने से मलबे में दबी टैक्सी, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, दो की जान बाल-बाल बची

  • ,
  • सोनम वांगचुक ने अब तक क्यों सार्वजनिक नहीं किया सरकार से मिला लिखित आश्वासन, अब क्या होगी भूमिका यह भी तो बताएं!

  • ,
  • खेल: जुर्गेन क्लॉप जर्मनी फुटबॉल टीम के कोच बने और जिम्बाब्वे से श्रृंखला जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम