हालात

छत्तीसगढ़: बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक एक माओवादी ढेर

बताया जा रहा है कि बीजापुर जिले के दक्षिणी इलाके में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान यह मुठभेड़ शुरू हो गई, जो सुबह करीब 7:30 बजे से रुक-रुक कर जारी है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के घने जंगलों में गुरुवार सुबह से ही पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी चल रही है। इस मुठभेड़ में एक माओवादी के ढेर होने की पुष्टि हुई है।

बताया जा रहा है कि बीजापुर जिले के दक्षिणी इलाके में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान यह मुठभेड़ शुरू हो गई, जो सुबह करीब 7:30 बजे से रुक-रुक कर जारी है।

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण बीजापुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें अभियान पर निकली थीं। जैसे ही सुरक्षा बल जंगल के अंदर आगे बढ़े, पहले से घात लगाए बैठे माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से जवाबी गोलीबारी होने लगी। जंगल और पहाड़ी इलाका होने की वजह से ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, लेकिन सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं।

अब तक की जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में एक माओवादी का शव बरामद किया गया है। मौके से एक एके-47 राइफल भी मिली है। सुरक्षा बल पूरे इलाके की गहन तलाशी ले रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वहां और कितने नक्सली मौजूद हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!