हालात

छत्तीसगढ़ के बालोद में कार-ट्रक की भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी

कार में सवार सभी लोग शादी में शामिल होने के लिए मरकाटोला जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

छत्तीसगढ़ के बालोद में कांकेर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। बोलेरो कार और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 10 लोग एक ही परिवार के थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। शवों पोस्टमार्टम के लिए अस्पातल में भेज दिया।

एसपी जितेंद्र कुमार यादव के मुताबिक, बुधवार रात यह हादसा हुआ। कार में सवार सभी लोग शादी में शामिल होने के लिए मरकाटोला जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति की अस्पताल के जाते समय मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सभी के शवों को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहा, “सूचना मिली है कि बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई है और बच्ची की स्थिति गंभीर है। ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान