हालात

छत्तीसगढ़: नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा- हम मिलकर करेंगे काम, बहुत अच्छा होगा परिणाम

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि आज भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं और हम मुख्यमंत्री के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेंगे। हम सब मिलकर काम करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव रायपुर हवाई अड्डे पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा, "एक बड़ी जिम्मेदारी का एहसास होता है, हमेशा कांग्रेस पार्टी के साथ काम करने का मौका मिला। हाई कमान ने जब भी कोई जिम्मेदारी दी उसे अपनी क्षमताओं के आधार पर निभानी की कोशिश की है। हम मिलकर काम करेंगे तो बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा।"

उन्होंने आगे कहा कि आज भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं और हम मुख्यमंत्री के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेंगे। हम सब मिलकर काम करेंगे।

बता दें कि, बुधवार को दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बड़ी बैठक रखी गई थी। इस बैठक में सीएम भूपेश, टीए सिंह देव समेत छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता मौजूद थे। वहीं इस बैठक में राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। बैठक में कल टीएस सिंह देव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। जिसके बाद सीएम भूपेश ने ट्विटकर उन्हें बधाई दी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नेहा और दीपके कहां हैं? हिरासत में लिए जाने के बाद से पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं दे रही जवाब, रवैये पर उठे सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेहा और दीपके दोनों कहां हैं? पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब, नेहा की आखिरी लोकेशन एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की थी

  • ,
  • 'नीतीश के लिए नौ हत्याओं की साजिश रची थी'... अनंत सिंह के दावे से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब में सुरक्षा चिंता, भारतीय एयरलाइंस ने रद्द कीं कई उड़ानें, 20 अक्टूबर तक सेवाएं प्रभावित

  • ,
  • अखिलेश यादव का तंज- 'वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बीजेपी की मंशा ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ है