हालात

छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षा बलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 14 जवान घायल, 13 लापता, 5 नक्सली मारे गए

मुठभेड़ में कई माओवादी नेताओं के मारे जाने की खबर है। वहीं घायल हुए 14 जवानों को रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में लाया गया है। दो की हालत गंभीर है। खबरों के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद से 13 जवानों से संपर्क नहीं हो पाया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षा बल के जवानों पर हमले के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं, इस मुठभेड़ में पुलिस के 13 जवान लापता हैं और 14 जवान घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शनिवार की दोपहर को लगभग ढाई बजे को एलमागुंडा के पास पुलिस बल सर्चिग पर निकला था, तभी जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सुरक्षा जवानों पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से गोलीबारी का दौर शनिवार की रात तक जारी रहा।

Published: 22 Mar 2020, 8:52 AM IST

मुठभेड़ में कई माओवादी नेताओं के मारे जाने की खबर है। वहीं घायल हुए 14 जवानों को रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में लाया गया है। दो की हालत गंभीर है। खबरों के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद से 13 जवानों से संपर्क नहीं हो पाया है। जंगल में करीब 150 जवानों की टीम का डेरा है।

Published: 22 Mar 2020, 8:52 AM IST

खबरों के मुताबिक, नक्सली बड़ी संख्या में थे और हमला भी बड़ा था, इसलिए घायल होने वाले जवानों की संख्या ज्यादा हेा सकती है। पुलिस अभी तक पूरा ब्यौरा उपलब्ध नहीं करा पाई है>

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: 22 Mar 2020, 8:52 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 22 Mar 2020, 8:52 AM IST