हालात

छत्तीसगढ़: प्रेशर बम में विस्फोट से दो जवान घायल, अस्पताल में किया गया भर्ती

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम में विस्फोट होने से सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इतावर गांव के जंगल में प्रेशर बम में विस्फोट होने से एसटीएफ के दो जवान शिवलाल मंडावी और मिथलेश मरकाम घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब आज सुबह पांच से छह बजे के मध्य इतावर गांव के करीब था तब जवानों का पैर नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम के संपर्क में आ गया। इससे बम में विस्फोट हो गया और दोनों जवान घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'सरेंडर करो या अंजाम भुगतने के लिए रहो तैयार...' ट्रंप की तबाही की धमकी पर ईरान ने किया पलटवार

  • ,
  • ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई बेहोश, इस शहर में चल रहा इलाज?, ट्रंप की बर्बादी वाली धमकी के बीच चौंकाने वाली रिपोर्ट

  • ,
  • देश में LPG किल्लत से जूझ रहे लोगों को राहत, बिना एड्रेस भी ये सिलेंडर मिलेंगे डबल! जानें किसे मिलेगा फायदा?

  • ,
  • संघर्ष के दौरान अपने दायित्वों का..., ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की ट्रंप की चेतावनी पर UN प्रमुख ने चिंता जताई

  • ,
  • बंगाल चुनाव: 2.4 लाख जवान तैनात, रिकॉर्ड महिला फोर्स मैदान में, इस बार दोगुनी सुरक्षा के बीच होगा मतदान