
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि अगर आर्मी के व्हाट्सऐप ग्रुप पर दोपहर 12.62 बजे मैसेज नहीं आता तो पता भी नहीं चलता कि लद्दाख में सीमा रेखा पर क्या हुआ। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने तो बयान जारी कर दिया लेकिन देश अभी तक रक्षा मंत्रालय और सेना की तरफ से अधिकारिक बयान का इंतजार कर रहा है। उन्होंने पूछा है कि “क्या यह बयान आज रात आएगा?”
Published: undefined
एक के बाद एक ट्वीट में पी चिदंबरम ने आगे कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के मुद्दे पर 5 मई से एक खामोशी अख्तियार कर रखी है। उन्होंने विस्मय जताया है कि कल्पना कर सकते हैं कि देश में विदेशी सैनिक घुस आएं और कोई राष्ट्र प्रमुख 7 सप्ताह से चुप्पी साधे रहे।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined