हालात

दिल्ली की समस्याओं पर मुख्यमंत्री का रवैया गैरजिम्मेदाराना: कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि केंद्र सरकार के दवाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने नगर निगम के उपचुनाव में मैदान छोड़ दिया है, लेकिन कांग्रेस डटी रहेगी और लड़ेगी।

दिल्ली की समस्याओं पर मुख्यमंत्री का रवैया गैरजिम्मेदाराना: कांग्रेस (फोटोः विपिन)
दिल्ली की समस्याओं पर मुख्यमंत्री का रवैया गैरजिम्मेदाराना: कांग्रेस (फोटोः विपिन) फोटोः विपिन

कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति और दूसरी समस्याओं पर गैरजिम्मेदाराना रवैया अपना रही हैं। पार्टी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और अन्य नेताओं ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली की बीजेपी सरकार पर वादों से मुकरने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि केंद्र सरकार के दवाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने नगर निगम के उपचुनाव में मैदान छोड़ दिया है, लेकिन कांग्रेस डटी रहेगी और लड़ेगी। काजी निजामुद्दीन ने कहा, ‘‘एक समय था जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी और लोग बेहतर रोजगार के लिए दिल्ली आते थे। अब वो स्थिति नहीं है। जिस दिल्ली में लोग रोजगार की तलाश में आते थे, वहां बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ गई है।’’

काजी निजामुद्दीन ने कहा, ‘‘जब किसी नेता पर जिम्मेदारी आती है, तो वो उतना ही गंभीर हो जाता है, लेकिन दिल्ली में उल्टा हो रहा है। जब दिल्ली की मुख्यमंत्री से सवाल किए जाते हैं तो वे बेहद गैरजिम्मेदाराना तरीके से जवाब देती हैं।’’ निजामुद्दीन ने कहा कि इसके पहले अरविंद केजरीलाव ने भी अलग तरह की राजनीति का वादा जनता से किया था, लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली।

देवेंद्र यादव ने कहा, ‘‘दिल्ली ने पहले दुनिया की हरित राजधानी के रूप में पहचान बनाई थी, लेकिन आज हालात ये हैं कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लागातार 400 के पार बना हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार प्रदूषण को कम करने की कोशिश नहीं कर रही, बस आंकड़ों को बदलने की कोशिश कर रही है। यमुना नदी की सफाई के हालात हमारे सामने हैं, जिसमें बहुत महत्वपूर्ण लोगों (वीआईपी) के लिए अलग घाट बनाए गए और आम जनता के लिए वही गंदे घाट थे।’’ यादव ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में हर साल 17,188 मौतें प्रदूषण के कारण होती हैं। यादव ने आरोप लगाया कि सरकार कुछ नहीं कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स