हालात

कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

पुलिस आरोपी जवान से पूछताछ कर रही है और गोलीबारी के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवानों के बीच हुई कहासुनी के बाद यह घटना हुई, हालांकि विवाद की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना
कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना फोटोः सोशल मीडिया

कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर की फायरिंग

गोलीबारी में सीआईएसएफ के चार जवानों की मौत हुई

पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया

सीआईएसएफ ने मामले की आतंरिक जांच शुरी की

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर कहासुनी के बाद अपने साथियों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में चार सीआईएसएफ जवानों की मौत हो गई। कठुआ पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है। सीआईएसएफ ने कहा कि मामले की आतंरिक जांच जारी है।

हेड कांस्टेबल ने साथियों पर गोलीबारी की

अधिकारियों के अनुसार, घटना कठुआ के बसोहली स्थित सेवा-2 जलविद्युत परियोजना इकाई में शाम करीब सात बजे हुई। बताया जा रहा है कि किसी मुद्दे को लेकर सीआईएसएफ जवानों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान 2009 बैच के एक हेड कांस्टेबल ने अपने साथियों पर गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में चार सीआईएसएफ जवानों की जान चली गई। घटना के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सीआईएसएफ के चार जवानों की मौत

शहीद हुए चार जवानों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, कांस्टेबल रफीक अहमद, कांस्टेबल संदीप कुमार और सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह के तौर पर हुई है। कठुआ की एसएसपी मोहिता शर्मा ने घटना में चार जवानों की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद सीआईएसएफ ने भी मामले की आंतरिक जांच शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी जवान से पूछताछ कर रही है और गोलीबारी के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवानों के बीच हुई कहासुनी के बाद यह घटना हुई, हालांकि विवाद की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जम्मू-कश्मीर में इससे पहले भी हुई घटनाएं

जम्मू-कश्मीर में इससे पहले भी सुरक्षा और पुलिसकर्मियों से जुड़ी कुछ घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 23 सितंबर को अधिकारियों ने बताया था कि रामबन जिले में जिला पुलिस लाइंस में तैनात दो पुलिसकर्मी एक कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, हेड कांस्टेबल फरीद अहमद और सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मोहम्मद याकूब मंगलवार देर शाम बटोटे के सना इलाके में जियारत मोड़ के पास खड़ी एक कार में बेहोशी की हालत में मिले थे।

पुलिस के दो जवानों की मौत पर सस्पेंस बरकरार

स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल, रामबन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उस समय दोनों की मौत के कारण और परिस्थितियों को स्पष्ट नहीं बताया था। मामले की जांच शुरू कर दी गई थी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। हालांकि, अभी तक दोनों जवानों की मौत का कारण सामने नहीं आया है।

  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश

  • ,
  • एशियान गेम्स: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, 4x400 मीटर रिले में जीता गोल्ड, विथ्या ने लगाई 'हैट्रिक'