हालात

जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दूसरे दिन संसद मार्च की तैयारी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा CJP

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। वहीं, पुलिस सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। CJP ने आज भी संसद मार्च जारी रखने का ऐलान किया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि मंगलवार (आज) को भी संसद तक मार्च निकाला जाएगा। पार्टी का कहना है कि वह जंतर-मंतर पर अपना विरोध जारी रखेगी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पूरी होने तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। सोमवार को संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ था, जिसके बाद देर रात प्रदर्शनकारी फिर जंतर-मंतर लौट आए।

CJP संसद मार्च पर अड़ा, जंतर-मंतर पर फिर बनाया मंच

अभिजीत दीपके के अनुसार, सोमवार रात प्रदर्शनकारी दोबारा जंतर-मंतर पहुंचे और वहां एक टेंट और अस्थायी मंच तैयार किया। खबरों के मुताबिक, इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उनका मंच हटा दिया था। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि अगले चरण की रणनीति पर बैठक चल रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

सोमवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव

संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों लोगों ने संसद चलो मार्च में हिस्सा लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों के घायल होने के वीडियो सामने आए हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसके 118 से अधिक कर्मी भी इस झड़प में घायल हुए हैं।

जंतर-मंतर खाली कराया, फिर धरने पर बैठे CJP नेता

सोमवार रात दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को खाली करा दिया। इसके बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि केरल हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए। बाद में प्रदर्शनकारी फिर जंतर-मंतर लौट आए। बारिश के बावजूद वहां प्रदर्शन जारी रहा और मौके पर करीब 1,000 प्रदर्शनकारी मौजूद रहे। इसके साथ मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

विपक्ष का समर्थन, नड्डा को सौंपा गया ज्ञापन

प्रदर्शन को लेकर विपक्षी दलों ने भी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी प्रतिक्रिया दी और सरकार को निशाने पर लिया। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने छात्रों के समर्थन में मार्च निकाला, जिसके दौरान उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस बीच CJP के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने दोहराया कि उनकी प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा