हालात

कर्नाटक के गांव में मूर्ति स्थापना को लेकर दो गुटों में झड़प, कई घायल, 30 लोग गिरफ्तार, धारा 144 लागू

पुलिस के अनुसार, मठ के परिसर में येर्रिताता स्वामी की मूर्ति की स्थापना को लेकर दलितों और अन्य जाति के लोगों के बीच संघर्ष ने झड़प का रूप ले लिया। कोर्ट ने मूर्ति हटाने का आदेश दिया था, लेकिन लगाने वाले गुट ने हटाने से इनकार कर दिया, जिस पर हिंसा भड़क गई।

कर्नाटक के गांव में मूर्ति स्थापना को लेकर दो गुटों में झड़प, कई घायल, 30 लोग गिरफ्तार
कर्नाटक के गांव में मूर्ति स्थापना को लेकर दो गुटों में झड़प, कई घायल, 30 लोग गिरफ्तार फोटोः सोशल मीडिया

कर्नाटक के बेल्लारी जिले के कोलागल गांव में रविवार रात एक मूर्ति की स्थापना को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के बाद हिंसा भड़क गई, जिसमें कई पुलिसकर्मी समेत दर्जनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने बलपूर्वक हालात को काबू में करते हुए 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और क्षेत्र में धारा 144 लगा दिया।

गांव में रविवार रात से सोमवार तड़के तक जारी रही हिंसा में एक इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। बेल्लारी पुलिस के अनुसार, मठ के परिसर में येर्रिताता स्वामी की मूर्ति की स्थापना को लेकर दलितों और अन्य जाति के लोगों के बीच संघर्ष ने झड़प का रूप ले लिया।

15 दिन पहले एक गुट द्वारा वहां मूर्ति और टावर स्थापित कर दिया गया था। इस पर दूसरे गुट ने आपत्ति जतायी थी। मूर्ति स्थापना का विरोध करने वाले समूह ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसपर कोर्ट ने मूर्ति को हटाने का आदेश दिया। लेकिन मूर्ति स्थापित करने वाले समूह ने इसे हटाने से इनकार कर दिया।

इसी बीच रविवार रात को दोनों गुटों के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई और देखते ही देखते हिंसा भड़क उठी। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बल का प्रयोग करते हुए स्थिति पर काबू पाया और 30 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर इलाके में धारा 144 लागू कर दी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: एशियन गेम्स 2026 का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर और पवन सेहरावत ने थामा तिरंगा

  • ,
  • AI से 2030 तक दुनिया के खत्म होने का कितने प्रतिशत खतरा? एनवीडिया प्रमुख जेन्सेन हुआंग ने दिया जवाब

  • ,
  • 'आंकड़ों की ‘बाजीगरी’ के जरिए महंगाई पर नियंत्रण का दावा', जयराम बोले- जनता आगामी चुनावों में PM को ‘आटे-दाल का भाव’ बताएगी

  • ,
  • मध्य प्रदेश में हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे थे

  • ,
  • ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर से उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने वापस लिया नामांकन