हालात

श्रम कानूनों को लेकर आरएसएस से जुड़ा मजदूर संघ नाराज, यूपी, एमपी और गुजरात सरकार के खिलाफ करेगा प्रदर्शन

आरएसएस से जुड़े भारतीय मजदूर संघ ने कहा कि श्रम कानूनों के उल्लंघन के कारण पहले से ही मजदूर संकट में चल रहे हैं। ऐसे में श्रम कानूनों को पूरी तरह से हटा देने या उनमें ढील देने से मजदूरों का शोषण और बढ़ेगा। संघ ने कहा कि 20 मई को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन होगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बीजेपी की उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात सरकारों द्वारा श्रम कानूनों को रद्द किये जाने को लेकर संघ परिवार में ही विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने कई राज्य सारकारों द्वारा श्रम कानूनों को हटाने या उन्हें कमजोर किए जाने के विरोध में 20 मई को देश भर में प्रदर्शन करने का फैसला किया है। खास बात है कि यह विरोध प्रदर्शन बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में श्रम कानूनों को पूरी तरह से हटा दिए जाने के विरोध में हो रहा है।

Published: undefined

भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विरजेश उपाध्याय ने कहा कि 13 मई को संगठन की बैठक में कई राज्य सरकारों की ओर से उठाए गए श्रमिक विरोधी कदमों का विरोध करने का फैसला हुआ है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात की राज्य सरकारों ने सभी श्रम कानूनों को हटा दिया है। जबकि राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा और ओडिशा ने काम के घंटे आठ से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिए हैं।

Published: undefined

विरजेश उपाध्याय ने कहा कि इन सरकारों के इस निर्णय के बाद अब अन्य सरकारें भी श्रमिक विरोधी फैसलों के लिए प्रेरित होंगी। भारतीय मजदूर संघ की राज्य इकाइयों ने मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा था, लेकिन केवल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ही भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

Published: undefined

भारतीय मजदूर संघ ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर 16 मई से 18 मई तक जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। वहीं 20 मई को जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन होगा। भारतीय मजदूर संघ ने कहा कि श्रम कानूनों के उल्लंघन के कारण पहले से ही मजदूर संकट में चल रहे हैं। ऐसे में कानूनों को पूरी तरह से हटा देने या उनमें ढील देने से मजदूरों का और शोषण होगा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined