
देश में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने लगे हैं। लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला है। सीएम ने कहा है कि चार राज्यों में सरकार बनने के बाद का पहला गिफ्ट है। सीएम ने आगे कहा कि मैंने विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान ही कहा था कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के घरेलू सिलेंडर की कीमतें बढ़ेंगी। चार राज्यों में सरकार बनाने के बाद देश के लोगों को ईंधन और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी बीजेपी का पहला गिफ्ट है।
Published: undefined
गौरतलब है कि मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके अलावा एलपीजी के दाम में 50 रुपये की वृद्धि हुई थी। इसके बाद बुधवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। उधर संसद में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर विपक्ष ने आवाज उठाई है।
Published: undefined
कांग्रेस सांसदों ने आज संसद में गांधी प्रतिमा के पास एलपीजी सिलेंडर गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीज़ल और सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी होनी ही थी। चुनाव को लेकर इसे रोका गया था. चुनाव खत्म हुए और क़ीमतें बढ़ाई गईं। भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए, गैस के दाम बढ़ाए। ये सरकार जनता से 10,000 करोड़ लूटने की साजिश कर रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined