हालात

सीएम शिवराज ने खुद ही खोली राज्य में कनेक्टिविटी की पोल, कहा, कई गांवों में जाने के लिए नाव का ही है सहारा

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि छतरपुर के खरयानी, सुखवाहा समेत तीन गांवों तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण के मिशन इंद्रधनुष में सफलता प्राप्त कर ली है। उन्होंने कहा कि सड़कें न होने से टीम 10 किमीटर पैदल, नौका से जंगल और अन्य बाधाओं को पार कर पहुंची।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में कनेक्टिविटी की पोल अनजाने में खुद ही खोल दी है। उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जो बात दर्ज है, वह इस बात को साबित करती है कि राज्य में गांवों तक पहुंचने के लिए अब भी नौका का सहारा लेना पड़ता है। सीएम शिवराज के ट्विटर हैंडल पर लिखा है, “छतरपुर के खरयानी, सुखवाहा समेत तीन दूरस्थ गांवों तक स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टीकाकरण करने के साथ मध्यप्रदेश ने टीकाकरण के मिशन इंद्रधनुष में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर ली है। सड़कें न होने से टीम 10 किमी पैदल, नौका से जंगल व अन्य बाधाओं को पार कर पहुंची।”

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “आप जैसे कर्तव्यनिष्ठ जनसेवकों की लगन से ही हम स्वस्थ और समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण का लक्ष्य अवश्य प्राप्त कर लेंगे। सफलता के लिए जिला कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित पूरी टीम को बधाई-शुभकामनाएं।”

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस ट्वीट से यह बात तो साबित हो गई है कि राज्य के कई इलाके अब भी ऐसे हैं, जहां 10 किलोमीटर का रास्ता नौका के जरिए और पैदल चलकर पार करना पड़ता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: भारत-चीन संबंधों पर सरकार स्थिति स्पष्ट करे, डोकलाम और अरुणाचल पर जवाब दे: अजय राय

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम

  • ,
  • राजकुमार कोहली: एक फिल्म में जुटा देते थे बॉलीवुड के बड़े सितारे, 'नागिन' से 'जानी दुश्मन' तक ऐसा रहा सफर

  • ,
  • 19 सितंबर को इंदौर पहुंचेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद ने की ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़ने की अपील

  • ,
  • राजस्थान निकाय चुनावः सीएम भजनलाल और वंसुधरा के गढ़ में भी बीजेपी को झटका, कांग्रेस का कई सीटों पर दबदबा