
मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG से चलने वाले वाहन चालकों को एक बार फिर झटका लगा है। महानगर गैस लिमिटेड ने CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं, जिसके बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के अन्य क्षेत्रों में CNG अब 86 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी।
Published: undefined
गौरतलब है कि हाल के दिनों में यह दूसरी बार है जब CNG के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 14 मई को भी MGL ने कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद CNG का भाव 82 रुपये से बढ़कर 84 रुपये प्रति किलो हो गया था। अब नई वृद्धि के साथ कीमत 86 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।
पिछली बढ़ोतरी के दौरान MGL ने बताया था कि वेस्ट एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, रुपये की कमजोरी और सप्लाई चेन में आने वाली दिक्कतों के कारण गैस खरीदने की लागत बढ़ गई है। इन्हीं वैश्विक परिस्थितियों के चलते CNG के दामों में इजाफा किया गया है।
Published: undefined
CNG महंगी होने का सीधा असर परिवहन क्षेत्र पर पड़ सकता है। ऑटो और टैक्सी संचालकों की लागत बढ़ने से किराया बढ़ाने की मांग भी तेज हो सकती है। मुंबई में ऑटो यूनियन पहले से ही किराया संशोधन की मांग कर रही हैं।
MGL के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई महानगर क्षेत्र में 12 लाख से अधिक वाहन CNG पर निर्भर हैं। ऐसे में कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर बड़ी संख्या में वाहन चालकों और यात्रियों पर पड़ सकता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined