हालात

मुंबई में SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, कहा- ये सिर्फ ट्रेलर, जंतर-मंतर पर होगा फाइनल

पुलिस द्वारा प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद नारे लिखी तख्तियां और तिरंगा लिए बड़ी संख्या में युवा राजनीतिक रैलियों के लिए प्रसिद्ध इस मैदान में पहुंचे। इस दौरान स्टेज पर मौजूद सभी लोग गांधी जी की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे।

मुंबई में SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, कहा- ये सिर्फ ट्रेलर, जंतर-मंतर पर होगा फाइनल
मुंबई में SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, कहा- ये सिर्फ ट्रेलर, जंतर-मंतर पर होगा फाइनल फोटोः @Cockroachisback

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में सीजेपी का प्रदर्शन

अभिजीत दीपके बोले- ये ट्रेलर, जंतर-मंतर पर फाइनल

नसीरुद्दीन शाह समेत कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं

हजारों की भीड़ ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए नारे

विवादित एसआईआर के खिलाफ और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार मुंबई के शिवाजी पार्क में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) की अगुवाई में जुटे हजारों लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद नारे लिखी तख्तियां और तिरंगा लिए बड़ी संख्या में युवा राजनीतिक रैलियों के लिए प्रसिद्ध इस मैदान में पहुंचे। इस दौरान स्टेज पर मौजूद सभी लोग गांधी जी की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे।

मुंबई तो सिर्फ ट्रेलर, फाइनल जंतर-मंतर पर

प्रदर्शन में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए सीजेपी संयोजक अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर शिवाजी पार्क में जुटे प्रदर्शनकारियों को जेल भेजने की चुनौती दी। दीपके ने कहा कि सरकार इतनी अक्षम है कि हमें दो महीने बाद फिर से विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। दीपके ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

अभिजीत दीपके ने कहा, जब भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका जाते हैं, तब भी वहां कहा जाता है कि ये गांधी के देश से आए हैं। गांधी देश की आत्मा हैं, आंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि मुंबई पुलिस ने हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण होने दिया। मुंबई तो सिर्फ ट्रेलर है, जो करना है कर लो, फाइनल तो हम जंतर-मंतर पर ही खेलेंगे।

ज्ञानेश कुमार पीएम की दुकान चलाने वाला मास्टरमाइंड

प्रदर्शन के दौरान सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और आपराधिक कार्रवाई का सामना करें। सीजेपी नेता सौरव दास ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने फिर बर्बरता की, सुधर जाएं, वरना हम सुधार देंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान 'कॉकरोच पार्टी' के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना कड़ा आक्रोश जताया।

सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पीएम की दुकान जो पिछले इतने सालों से चल रही है, वह दुकान चलाने वाला मास्टरमाइंड है ज्ञानेश कुमार। पिछले कुछ दिनों में इन्होंने 13 करोड़ लोगों को वोटर लिस्ट से हटा दिया है। जब हम कुछ नहीं थे तब इस देश में हर आदमी को वोटिंग का अधिकार मिला था। अमेरिका जैसे देश को भी 200 साल लगे थे हर नागरिक को वोटिंग का अधिकार देने में। लेकिन इन्होंने एक झटके में करोड़ों लोगों के अधिकार छीन लिए।

नसीरुद्दीन शाह समेत कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं

सीजेपी के इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में युवाओं के साथ ही विभिन्न क्षेत्र की कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं। प्रदर्शन में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, विशाल भारद्वाज, विशाल डडलानी समेत कई चर्चित हस्तियां भी शामिल हुईं। गायक विशाल ददलानी ने प्रदर्शन के दौरान गाना भी गाया। शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने सीजेपी के आंदोलन को समर्थन दिया है।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शबाना आजमी ने कहा, "चूंकि मैं मुंबई से हूं, इसलिए आप सभी को इतनी बड़ी संख्या में यहां देखकर मुझे अपार खुशी हो रही है। हमारा वोट हमारा अधिकार है, हमारी आवाज है। जब मतदाता सूची से हमारे नाम हटा दिए जाएं, तो हम क्या करेंगे?'' वहीं निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज ने कहा, "मुझे नहीं पता कि किसी के साथ कुछ हुआ है या नहीं। मैं यहां केवल अपना समर्थन देने आया हूं।

प्रदर्शन के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात

सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार को शिवाजी पार्क के आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने शाम चार बजे प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले मध्य मुंबई में दादर स्टेशन और शिवाजी पार्क मैदान के आसपास सुरक्षा कड़ी की। एक अधिकारी ने बताया कि किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और अन्य एजेंसियों के सुरक्षा कर्मियों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि शिवाजी पार्क की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर व्यापक स्तर पर बैरिकेड भी लगाए गए हैं।

देश भर में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन जारी

सीजेपी सीईसी की नियुक्ति में पारदर्शिता की मांग करने के साथ ही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। सीजेपी ने यह मांग तब की जब कुछ दिनों पहले ही अंग्रेजी दैनिक 'इंडियन एक्सप्रेस’ की खबर में दावा किया गया था कि निर्वाचन आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने देशभर में मतदाता सूची के ‘एसआईआर’ के दौरान नाम जोड़े और हटाए जाने समेत कई मुद्दों पर आपत्तियां जताई थीं। इस खुलासे के बाद देश भर में चुनाव आयोग, खासकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रोष है और उनको पद से हटाने के लिए अलग-अलग शहरों में आंदोलन हो रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मुंबई में SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा, कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है...

  • ,
  • अर्थतंत्र की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस व्यापार को देंगे नई गति और अगले हफ्ते 0.25% बढ़ सकता है रेपो रेट

  • ,
  • 'जिंदा भूतों' का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस, चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग

  • ,
  • खेल: भारत-पाक एशियाड फाइनल में उपस्थित नहीं होंगे मोहसिन नकवी और युवराज बोले-भारतीय टीम में वर्ल्ड कप जीतने की क्षमता

  • ,
  • ममता बनर्जी का दावा, बंगाल में ‘अशांत माहौल’ बना रही बीजेपी सरकार, ज्ञानेश कुमार 'डाकू', पद से हटाने की मांग