
फरवरी महीने की शुरुआत होते ही महंगाई का झटा लगा है। बजट पेश होने से ठीक पहले तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। यह बढ़ोतरी 1 फरवरी 2026 से लागू हो गई है और इसका सीधा असर 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर पर पड़ा है।
हालांकि राहत की बात यह है कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की जेब पर असर पड़ा है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली हुई है।
Published: undefined
हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों की समीक्षा की जाती है। फरवरी की शुरुआत भी कुछ अहम वित्तीय बदलावों के साथ हुई और इसी कड़ी में बजट के दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 50 रुपये तक महंगा कर दिया गया। यह लगातार दूसरा महीना है, जब 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं।
Published: undefined
तेल कंपनियों द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार, प्रमुख शहरों में 19 किलो कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:
दिल्ली
1 जनवरी: 1691.50 रुपये
1 फरवरी: 1740.50 रुपये
बढ़ोतरी: 49 रुपये
कोलकाता
1 जनवरी: 1795 रुपये
1 फरवरी: 1844.50 रुपये
बढ़ोतरी: 49.50 रुपये
मुंबई
1 जनवरी: 1642.50 रुपये
1 फरवरी: 1692 रुपये
बढ़ोतरी: 49.50 रुपये
चेन्नई
1 जनवरी: 1849.50 रुपये
1 फरवरी: 1899.50 रुपये
बढ़ोतरी: 50 रुपये
देश के हर बड़े महानगर में कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 50 रुपये तक महंगा हो गया है।
Published: undefined
अगर पिछले महीने पर नजर डालें तो जनवरी 2026 की शुरुआत में भी तेल कंपनियों ने कीमतों में बड़ा इजाफा किया था। उस समय 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 111 रुपये तक बढ़ाए गए थे। यानि दो महीनों में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।
Published: undefined
बीते कई महीनों से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर अभी भी 8 अप्रैल 2025 के रेट पर ही मिल रहा है।
1 फरवरी 2026 को घरेलू सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:
दिल्ली: 853 रुपये
कोलकाता: 879 रुपये
मुंबई: 852 रुपये
चेन्नई: 868 रुपये
Published: undefined
कॉमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा होने का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग सर्विस, ढाबों और छोटे खाद्य कारोबार पर पड़ता है। गैस के बढ़े दाम से खाने-पीने की चीजों की लागत बढ़ने की आशंका रहती है, जिसका असर आगे चलकर आम उपभोक्ताओं तक भी पहुंच सकता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined