हालात

असम के हैलाकांडी शहर में साम्प्रदायिक झड़प, एक व्यक्ति की मौत, 14 घायल, लगाया गया कर्फ्यू

असम के हैलाकांडी जिले में साम्प्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत और 14 अन्य के घायल होने के बाद शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

असम के हैलाकांडी में दो समूहों के बीच साम्प्रदायिक झड़प की खबर है। जिसके बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस झड़प में एक की मौत, 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं।

खबरों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह हैलाकांडी में एक मस्जिद के बाहर से ये हिंसा शुरू हुई, जिसके बाद दंगाइयों ने दर्जनों गाड़ियों और मोटरसाइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया। उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने कहा कि तनाव की हालात को देखते हुए कर्फ्यू को लगाया गया है।

जिला प्रशासन ने बताया है कि स्थिति नियंत्रण में है लेकिन शहर में तनाव व्याप्त है। स्थिति को देखते हुए भारी सुरक्षाबल शहर में तैनात किए गए हैं, साथ ही सेना को बुलाने की बात भी प्रशासन ने कही है।

बता दें कि हैलाकांडी की उपायुक्त कीर्ति झल्ली ने बताया कि मस्जिद के सामने सड़क पर नमाज पढ़ जाने के खिलाफ विरोध को लेकर ये झड़प हुई। शहर के काली बाड़ी स्थान पर स्थित एक मस्जिद के सामने सड़क पर शुक्रवार की नमाज पढे जाने के लिए इकट्ठा हुए एक समुदाय के लोगों पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने पत्थर फेंके और नमाज मस्जिद के बाहर ना पढ़ने को कहा। जिसके बाद ये हिंसा शुरू हुई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 May 2019, 9:00 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स

  • ,
  • अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी ने राम मंदिर से लेकर जनता के भरोसे तक को नुकसान पहुंचाया