हालात

दुनियाभर में 'आउट ऑफ कंट्रोल' हुआ कोरोना! फ्रांस के बाद अब इस देश में लॉकडाउन का ऐलान, खौफ में जी रहे लोग

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते केस के चलते पड़ोसी देश बांग्लादेश में सोमवार से 1 हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान केवल आपातकालीन सेवाओं के लिए छूट दी गई है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images  

दुनियाभर में कहर बरपाने वाला कोरोना वायरस एक बार फिर एक्टिव होने लगा है। देश ही नहीं पूरी दुनिया से इस वायरस के डरावने आंकड़े सामने आ रहे हैं। आलम ये है कि अब लोग एक बार फिर खौफ में जीने को मजबूर हो गए हैं। इतना ही नहीं कई देशों में तो एक बार फिर से संपूर्ण लॉकडाउन का भी ऐलान कर दिया है।

फ्रांस के बाद अब बांग्लादेश ने भी लॉकडाउन का ऐलान किया है। आपको बता दें, कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते केस के चलते पड़ोसी देश बांग्लादेश में सोमवार से 1 हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के कारण बांग्लादेश ने सोमवार, 5 अप्रैल से 7 दिनों के लिए दूसरी बार पूर्ण लॉकडाउन लगाया है। इस दौरान केवल आपातकालीन सेवाओं के लिए छूट दी गई है।

आपको बता दें, बांग्लादेश में कोरोना मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है और शुक्रवार को 6830 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि 50 लोगों की मौत हुई। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बांग्लादेश में 9000 से अधिक हो गई है, बांग्लादेश में कोरोना का पहला मामला पिछले साल यानी 2020 में 8 मार्च को सामने आया था जिसके करीब 2 हफ्ते बाद बांग्लादेश में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। बता दें बांग्लादेश में गुरुवार को भी कोरोना वायरस संक्रमण के 6,469 नए मामले सामने आए थे। पिछले साल मार्च में महामारी शुरू होने के बाद से यह किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव की सजा बरकरार, SC 13 जुलाई को करेगा राम मंदिर चंदा चोरी मामले की सुनवाई

  • ,
  • ललिता गौतम हत्याकांड: 'BJP का दलित विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनकाब', खड़गे ने पूछा- आखिर योगी सरकार किस सच को छिपाना चाहती है?

  • ,
  • '540 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर, फिर भी सुरंग में रिसाव', 'मिसिंग लिंक' पर शिवसेना (UBT) ने फडणवीस सरकार को घेरा

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं SC सुनवाई के लिए तैयार, 13 जुलाई को करेगा सुनवाई

  • ,
  • 'ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम की बिक्री की मंजूरी 2011 में मिली, यह PM की उपलब्धि नहीं', जयराम का अमित मालवीय को करारा जवाब