हालात

कांग्रेस का अमित शाह पर पलटवार, कहा, एक अहंकारी नेता ही 50 साल तक शासन का कर सकता है दावा

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के 50 साल तक देश में शासन करने के दावे पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि एक अहंकारी और निरंकुश नेता ही 50 साल तक शासन करने का दावा कर सकता है।

फोटोः बिपिन
फोटोः बिपिन 

लोगों ने खुद से सरकार के खिलाफ भारत बंद में भाग लियाः अशोक गहलोत

भारत बंद की सफलता के लिए देश की जनता का शुक्रिया अदा करते हुए कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि लोगों ने अपनी इच्छा से सरकार के खिलाफ भारत बंद में हिस्सा लिया और उन्हें सबक सिखाया। उन्होंने कहा कम से कम अब सरकार को कीमतों को कम करना चाहिए। उन्होंने कहा, “लेकिन वे जरा भी चिंतित नहीं हैं। इसलिए हम सबको मिलकर लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है। आज देश में लोकतंत्र खतरे में हैं।”

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

कांग्रेस ने कभी भारत बंद नहीं किया, लेकिन मोदी सरकार की कारगुजारियों मे मजबूर कियाः अशोक गहलोत

मोदी जी ने अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर दियाः कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार में डॉलर के मुकाबले रुपया लुढ़कर 72.67 पैसे को पार कर गया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर दिया है। और इसका कारण अंतरराष्ट्रीय नहीं बल्कि ‘मोदीनॉमिक्स’ की विफलता है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

एक अहंकारी नेता ही 50 साल तक शासन का कर सकता है दावाः कांग्रेस

बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के 50 साल तक देश में शासन के दावे पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि एक अहंकारी और निरंकुश नेता ही 50 साल तक शासन का दावा कर सकता है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

चुनाव के डर से राजस्थान की बीजेपी सरकार ने वैट घटायाः रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के डर से बीजेपी सरकार ने आनन-फानन में 4 प्रतिशत वैट घटाया है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे बीजेपी शासित राज्यों में पेट्रोल पर टैक्स आसमान छू रहे हैंः कांग्रेस

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पर 26.90 प्रतिशत वैट है, गुजरात में 25.5 प्रतिशत वैट है, महाराष्ट्र में 39.12 प्रतिशत वैट है, जहां-जहां बीजेपी की सरकार है वहां वैट आसमान छू रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या ये अंतर्राष्ट्रीय कारण है?

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह टैक्स लूटः कांग्रेस

महंगाई से जनता त्रस्त, लेकिन बीजेपी को इसकी नहीं, विपक्ष के गठबंधन की चिंता हैः अशोक गहलोत

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के भारत बंद की सफलता के बाद कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार देखा गया कि बीजेपी को कोई चिंता ही नहीं है। उन्होंने कहा, “ऐसा माहौल बना दिया गया था कि मोदी जी आएंगे तो आकाश से तारे तोड़कर ला देंगे। क्या-क्या नहीं बोला गया। हाल में हुई बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में महंगाई पर नहीं बल्कि विपक्ष के गठबंधन पर चर्चा की गई। कहा गया कि ये गठबंधन नहीं टिकेगा। अगर टिकेगा नहीं तो बीजेपी को चिंता क्यों हो रही है।”

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

पूरी तरह कामयाब रहा भारत बंद, इसके लिए सभी को धन्यवादः अशोक गहलोत

महंगाई के खिलाफ भारत बंद को सफल बनाने के लिए देश की जनता को बधाईः कांग्रेस

देश में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दाम और आसमान छूती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के भारत बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने देश की जनता को धन्यवाद दिया। बंद के बाद मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने बंद को समर्थन देने वाले सभी विपक्षी दलों का भी आभार जताया।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

आंध्र प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम 2-2 रुपये प्रति लीटर कम किए

कर्नाटक: भारत बंद खत्म होने के बाद कई जिलों में बस सेवा शुरू

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम के पीआरओ ने बताया कि दावणगेरे, चमारजनगर, कोलार, कोलार गोल्ड फील्ड, बेंगलुरु, शिमोगा और तुम्कर में बस सेवाएं अब शुरू हो चुकी हैं।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

बीजेपी के नेतृत्व की ऐसी टिप्पणियां बताती हैं कि वे बहुत अहंकारी हैं: सचिन पायलट

राजस्थान सरकार के मंत्री का पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों पर अजीबोगरीब बयान

राजस्थान सरकार के मंत्री राजकुमार रिनवा ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों पर अजीबोगरीब बयान दिया है। मंत्री राजकुमार ने कहा है कि अगर क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ रही हैं तो जनता पेट्रोल-डीजल की खपत कम क्यों नहीं कर देती।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

झारखंड में भारत बंद का असर

तेल की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस और कई पार्टियों द्वारा समर्थित भारत बंद का झारखंड में मिला-जुला असर देखने को मिला। कांग्रेस द्वारा आह्वान किए गए बंद का झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातंत्रिक और वामपंथी दलों ने समर्थन किया है। रांची में स्कूल और कुछ दुकानें बंद हैं। लंबे दूरी वाली बसें नहीं चल रही हैं। गिरिडीह जिले में वामपंथी दलों के बंद समर्थकों ने सिमरदीह में जीटी रोड जाम कर दिया। दो घंटों के बाद पुलिस ने जाम हटाया।

हजारीबाग और जमशेदपुर जिलों में भी बंद का प्रभाव दिखाई दे रहा है। राज्य में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है क्योंकि कांग्रेस, जेएमएम और अन्य विपक्षी दलों के समर्थक सड़कों पर उतरे हुए हैं। रांची के निवासी संतोष कुमार ने कहा, “पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते घरेलू बजट में हमें परेशानी का समना करना पड़ रहा है लेकिन बंद इसका रास्ता नहीं है।”

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

लोगों का हक मारकर अमीरों की जेब भर रही है मोदी सरकार: तेजस्वी यादव

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के भारत बंद को बिहार में महागठबंधन का समर्थन मिला है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पटना में भारत बंद में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में जब भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते थे तो बीजेपी प्रदर्शन करती थी, लेकिन आज जब सरकार में है तो क्यों नहीं कदम उठा रही है? क्यों पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के बाहर रखा गया है?

उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे ‘मोदी जी आएंगे, विकास लाएंगे वो अब कहां है? उन्होंने ने कहा कि तेल देखो तेल की कीमतों की धार देखो। गरीबों की छाती पर, अमीरों का विकास देखों।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

पेट्रोल के हर लीटर पर लगभग 20 रुपए केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी लगाना मोदी सरकार की सबसे बड़ी गलती: शशि थरूर

भारत बंद: पंजाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

देश में तेल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा सोमवार को बुलाए गए बंद के आह्वान के मद्देनजर पंजाब में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, भठिंडा, फिरोजपुर और अन्य शहरों में किए गए।

लुधियाना में प्रदर्शन की अगुवाई सांसद रणवीत सिंह बिट्ट ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 2014 में लोगों से किए गए किसी भी वादे को निभाने में विफल रही है। उन्होंने कहा, “तेल की बढ़ती कीमतें सभी को, खासकर आम आदमी पर असर डालती है।” कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब में किसान डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ट्यूबवेल और ट्रैक्टर डीजल से चलते हैं, जिस वजह से किसानों को बहुत पेरशानी हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूतला फूंका।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

भारत बंद के दौरान यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

फोटो: @IYC

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर लगाया जाम

पेट्रोल डीजल की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया है। जाम की वजह से सड़क पर गाडियों की लंबी कतार लग गई है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

भारत बंद के दौरान ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

फोटो: @INCIndia

दिल्ली: भारत बंद के दौरान प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई वामपंथी नेता

फोटो: विपिन

जम्मू-कश्मीर में भारत बंद का असर

तेल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का सोमवार को जम्मू और कश्मीर में असर देखने को मिल रहा है। जम्मू में कांग्रेस कार्यकातओं ने आरएस पुरा इलाके में विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों ने तेल की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जाहिर की।

एक सरकारी कर्मचारी इरफान भट ने कहा, “पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। यहां तक कि स्कूटर का उपयोग करना भी एक लग्जरी बन गया है।” एक अन्य निवासी ने कहा, “सामाजिक समारोहों में जाने से पहले योजना बनानी पड़ रही है कि वाहन लेकर जाएं या नहीं।”

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

भारत बंद का तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी दिखा असर

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में सोमवार को तेल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों द्वारा बुलाए गए राष्ट्रव्यापी बंद का आंशिक असर देखा गया। बस सेवाएं दोनों तेलुगू राज्यों में सुबह से ही प्रभावित हैं। कई निजी शैक्षणिक संस्थान भी बंद हैं। कांग्रेस और वामपंथी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर बसों का परिचालन रोकने के लिए राज्य सड़क परिवहन निगमों के डिपो पर धरना दे रहे हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव सलीम अहमद और श्रीनिवासन कृष्णन ने महबूबनगर और करीमनगर में विरोध प्रदर्शन किया। तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) इस बंद का समर्थन नहीं कर रही है। आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) हालांकि आधिकारिक तौर पर बंद का समर्थन नहीं कर रही है लेकिन दोनों राज्यों में इसके कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विरोध में शामिल हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। इन्होंने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन और रैलियों का आयोजन किया।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

केरल में तेल की बढ़ी कीमतों के विरोध में बंद

तेल की बढ़ी कीमतों के विरोध में केरल में सत्तारूढ़ माकपा और कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों द्वारा सोमवार को आहूत किए गए बंद का असर साफ देखने को मिल रहा है। जहां सार्वजनकि वाहन सड़कों से नदारद है, वहीं कई जगहों पर निजी वाहन चल रहे हैं, जबकि दुकानें, बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं।

विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने कोच्चि में अपने पार्टी के विरोध प्रदर्शन को शुरू करते हुए कहा, “यह विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत नीतियों के खिलाफ है, जिसके चलते रुपया भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। मोदी के नेतृत्व में देश का पतन हुआ है।” कोल्लम में उत्तेजित कांग्रेस कार्यकताओं ने हेड पोस्ट ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और इसे बंद करने की मांग की।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

बिहार में भारत बंद से यातायात ठप

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा ईंधन के मूल्यों में बेतहाशा वृद्घि को लेकर सोमवार को बुलाए गए भारत बंद से बिहार में आवागमन प्रभावित हुआ है। एकदिवसीय भारत बंद के दौरान बंद समर्थक कई स्थानों पर रेल और सड़क मार्ग बाधित कर प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे कई क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था ठप पड़ गई है।

राज्य के गया, पटना, भोजपुर, दरभंगा सहित विभिन्न इलाकों में बंद समर्थक सड़क पर उतरे और मूल्य वृद्घि को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए। बिहार में इस बंद में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जन अधिकार पार्टी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, सभी वामपंथी दल सहित कई अन्य विपक्ष की पार्टियां शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में एक दिवसीय भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारी सुबह से ही सड़कों पर उतर आए और सड़क जाम कर दी। सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए गए। कई स्थानों पर लोग रेल की पटरी को भी बाधित किया। इसके अलावा नालंदा, भोजपुर, गया, सारण जिले में भी बंद समर्थकों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया।

इधर, बंद को लेकर पटना सहित राज्य के कई जिलों में कई स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। पटना में भी बंद समर्थक सड़कों पर उतरे और अन्य क्षेत्रों में बंद के लिए रैली निकली। भारत बंद को लेकर हालांकि राज्य में पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। बिहार के कई स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

हिमाचल में बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारत बंद का दिखा असर

तेल की बढ़ी कीमतों के विरोध में आहूत ‘भारत बंद’ का असर हिमाचल प्रदेश में सोमवार को देखने को मिल रहा है। बैंकों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बड़े पैमाने पर खुले हुए हैं, जबकि कुछ शहरों में दुकानें बंद हैं। पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि हालांकि, हड़ताल के कारण यातायात के प्रभावित होने की कोई खबर नहीं है और हिंसा की भी कोई खबर नहीं है। हालांकि, राज्य में निजी बस संचालक बस के किराए में वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।

सोलन, धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर, मंडी, रामपुर, कुल्लू और ऊना और हमीरपुर में बंद का असर आंशिक रूप से है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती की कीमतों के खिलाफ दिल्ली में आप नेता आतिशी मार्लेना, लेफ्ट के नेता सीताराम येचुरी और डी राजा ने विरोध प्रदर्शन किया।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ लेफ्ट पार्टियों का प्रदर्शन

दिल्ली: प्रीत विहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर मोटरसाइकिल ढोकर विरोध प्रदर्शन किया

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दिल्ली के प्रीत विहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर मोटरसाइकिल ढोकर विरोध प्रदर्शन किया।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को घमंडी बताया

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार को इतना घमंड है कि जब देश में विपक्ष ने भारत बंद बुलाया है तो उसने देश के कई हिस्सों में आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

दिल्ली: रामलीला मैदान से मोदी सरकार की नीतियों पर जमकर बरसे राहुल गांधी

दिल्ली: भारत बंद के दौरान रामलीला मैदान में विपक्षी पार्टियों की हुंकार

जनता की जेब से 45 हजार करोड़ रुपये छीन लिए गए हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि पता नहीं कौन सी दुनिया में हैं मोदी जी, भाषण देते रहते हैं, लोग उनको देखकर तंग आ गए हैं। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जा सकता, लेकिन एक उद्योगपति को हजारों करोड़ का फायदा पहुंचाया जा रहा है। राफेल डील में अपने एक खास मित्र को मोदी जी फायदा पहुंचा रहे हैं। जनता की जेब से 45 हजार करोड़ रुपये छीन लिए गए हैं

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

हम सब (विपक्षी पार्टियां) मिलकर एक साथ, बीजेपी को हटाने का काम करेंगे: राहुल गांधी

रामलीला मैदान के मंच से राहुल गांधी ने कहा कि आज पूरा विपक्ष यहां एक साथ बैठा है। हम सब (विपक्षी पार्टियां) मिलकर एक साथ, बीजेपी को हटाने का काम करेंगे।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

पीएम मोदी जहां जाते हैं, देश को तोड़ने का काम करते हैं: राहुल गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान से मोदी सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमला करते हुए कहा कि चार साल में एक भी वादा इस सरकार ने पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश को क्या मिला, पीएम मोदी जनता को आज नहीं बताते, नोटबंदी से चोरों का कालाधन सिर्फ सफेद हुआ है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दों पर पीएम मोदी के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर पीएम मोदी कुछ नहीं कहते, देश जो सुनना चाहता है।

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी जहां जाते हैं, देश को तोड़ने का काम करते हैं, आज देश को रास्ता नहीं दिखाई दे रहा, मोदी सरकार को केवल उद्योगपतियों की चिंता है

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

पीएम मोदी हमेशा की तरह मौन है: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी नोटबंदी पर आज तक समझा नहीं पाए है। उन्होंने कहा कि राफेल डील, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें और कई मुद्दों पर पीएम मोदी आज भी चुप्पी साधे हुए है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

नोटबंदी पर आज तक पीएम मोदी समझा नहीं पाए हैं: राहुल गांधी

देश में मजदूरों, किसानों को रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है: राहुल गांधी

आज देश में किसानों, मजदूरों और लोगों को रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है, सिर्फ आज 15 लोगों को ही रास्ता दिखाई दे रहा है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

मोदी जी ने 4 साल में देश को ऐसा किया बदहाल जो 70 सालों में नहीं हुआ: राहुल गांधी

मोदी सरकार के 4 साल हो गए, अब लोगों ने देख लिया है कि बीजेपी सरकार ने क्या हाल किया है देश का। मोदी जी के इन चार सालों में देश में ऐसा हाल बन गया है जो 70 साल में कभी नहीं हुआ था। धर्म जाति के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

पीएम मोदी ने देश का भरोसा तोड़ा: राहुल गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी बोल रहे हैं

ये जनविरोधी हुकूमत है: शरद पवार, एनसीपी अध्यक्ष

हम मोदी सरकार को उखाड़ फेकेंगे: शरद पवार, एनसीपी अध्यक्ष

आज देश में हर आदमी परेशान है: शरद यादव

फोटो: विश्वदीपक और विपिन

शरद यादव ने कहा कि भारत बंद बढ़ती तेल की कीमतों के साथ-साथ नोटबंदी और जीएसटी की मार को लेकर भी है। मोदी सरकार ने देश के युवाओं से वादा किया था कि वो दो करोड़ रोजगार देंगे। लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया गया। आज देश में हर आदमी मोदी सरकार से परेशान है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

जम्मू: भारत बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरे जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के कार्यकर्ता

जम्मू में भारत बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के कार्यकर्ता उतरे है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

देश की जनता हमारे साथ है: सुखेन्द्र शेखर, टीएमसी नेता

टीएमसी नेता सुखेन्द्र शेखर ने कहा कि देश की जनता हमारे साथ है। हम सभी एक ऐतिहासिक प्रदर्शन में शामिल है। मैं यहां पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का संदेश लेकर आया हूं।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

देश में आज लुटेरों की सरकार: हेमंत सोरेन

फोटो: विश्वदीपक और विपिन

जेएमएम नेता हेमंत सोरेन कहा कि देश में आज लुटेरों की सरकार है। हर जगह आज लूट-खसोट मचा हुआ है। मोदी सरकार ने देश में आज वित्तीय आतंकवाद लागू किया हुआ है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

मोदी सरकार किसान, युवा और जनविरोधी है: तारिक अनवर, एनसीपी

तारिक अनवर

एनसीपी महासचिव और सांसद तारिक अनवर ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की सरकार किसान, युवा और जनविरोधी है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

मुंबई: भारत बंद के दौरान एमएनएस कार्यकर्ताओं ने बंद करवाईं दुकानें

मोदी सरकार ने कई ऐसे काम किए हैं, जो देशहित में नहीं हैं: मनमोहन सिंह

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कई ऐसे काम किए हैं जो देशहित में नहीं हैं। इस सरकार को हटाने का समय जल्दी ही आएगा।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

बिहार: भारत बंद का असर, प्रदर्शनकारियों का हंगामा

मध्य प्रदेश में भारत बंद का व्यापक असर

मध्य प्रदेश में भी भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। इंदौर में बंद के दौरान स्कूल-कॉलेज, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के अलावा पेट्रोल पंप भी आज बंद हैं। इसके अलावा शहर के कई चौक-चौराहों पर काली पट्टी और काले कपड़े पहनकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

मोदी सरकार ने किस किसान की इनकम बढ़ायी: दानिश अली, जेडीएस

जेडीएस के नेता दानिश अली ने कहा पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए पूछा कि आपने किस किसान की इनकम बढ़ाया है। फसल बीमा योजना पर सवाल उठाते हुए उन्होंने इसे स्कैम बताया। उन्होंने पूछा की मॉब लिंचिंग के लिए जिम्मेदार कौन है?

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

पीएम मोदी हमेशा मन की बात करते हैं: मनमोहन सिंह

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी अक्सर मन की बात करते हैं, लेकिन वह कभी भी जन की बात नहीं सुनते हैं।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

मोदी सरकार अपने सभी वादों को पूरा करने में असफल रही है: मनमोहन सिंह

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार देश के लोगों से किए वादें को पूरा करने में असफल रही है। उन्होंने कहा पीएम मोदी का अर्थव्यवस्था, लॉ एंड ऑर्डर पर कोई कंट्रोल नहीं है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी के चुप्पी पर उठाए सवाल

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी के चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि देशभर में बढ़ती महंगाई, राफेल और लिंचिंग पर चुप क्यों है? उन्होंने कहा कि मीडिया पर अपना रोल निभाए, जिससे जनता की आवाज लोगों तक पहुंचे।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन ने भारत बंद के मद्देनजर 12 ट्रेनों को रद्द किया

ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन ने भारत बंद के मद्देनजर 12 ट्रेनों को आज के लिए रद्द कर दिया है। जिन रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है उनमें भुवनेश्वर-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-विशाखापटनम इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

मुंबई: महंगाई के के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंधेरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकी

मुंबई में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंधेरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकी।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

संजय सिंह ने बीजेपी को बताया भारतीय झूठा पार्टी

दिल्ली के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है। उन्होंने बीजेपी को भारतीय झूठा पार्टी बताया।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

छत्तीसगढ़ में महंगाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ईंधन का एक प्रतीक बनाकर उस प्रतीक के द्वारा लोगों का गला दबाने के इशारे से अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज किया है। उधर, राजस्‍थान के जयपुर में भी कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक दी है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

नफरत की बुनियाद पर देश को बनाया जा रहा है: संजय सिंह, आप नेता

भारत बंद के दौरान मध्यप्रदेश के उज्जैन में पेट्रोल पंप हंगामा

प्रदर्शनकारियों ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में पेट्रोल पंप पर हंगामा किया। इस हंगामे में एक व्यक्ति घायल हो गया है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

भारत बंद के दौरान बिहार में कई जगहों पर झड़प की खबर है।

महाराष्ट्र में भी भारत बंद का असर

महाराष्ट्र में भी भारत बंद का असर दिखाई देने लगा है। चेंबूर में मुंबई-पुणे हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने जाम लगा दिया है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

दिल्ली: रामलीला मैदान पर विपक्षी एकजुटता

दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचीं सोनिया गांधी

पीएम मोदी देश के लोगों से झूठ बोलते हैं: बाबूलाल मरांडी

दिल्ली के रामलीला मैदान में जनसभा के दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी हुए शामिल

फोटो: विश्वदीपक और विपिन

छत्तीसगढ़: रायपुर में बढ़ती तेल की कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

राजस्थानः बंद के दौरान सड़कें सुनसान, सड़कों पर पुलिस का पैदल मार्च

महंगाई के खिलाफ मार्च में लगे मोदी जी मस्त, जनता त्रस्त के नारे

अगला चुनाव आरएसएस और देश के लोगों के बीच: मनोज झा

भारत बंद के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं का रामलीला मैदान तक मार्च

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों का राजघाट से शुरू मार्च रामलीला मैदान तक पहुंच गया है। इस मार्च में मोदी जी मस्त, जनता त्रस्त के नारे लगे।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

भारत बंद में विपक्ष की एकता दिखाई दे रही है: मनोज झा

महंगाई पर आरजेडी नेता मनोज झा ने बीजेपी की चुप्पी पर उठाए सवाल

आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि मोदी सरकार का घमंड टूटकर रहेगा। कल तक बीजेपी नेता सिलेंडर लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे वे लोग आज अपने दफ्तरों में चुपचाप बैठे हुए हैं।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

धरना प्रदर्शन के दौरान आरएलडी नेता जयंत चौधरी बोल रहे हैं।

बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी शामिल

कांग्रेस का मार्च राजघाट शुरू होकर रामलीला मैदान तक पहुंच गया है। इस मार्च की अगुवाई राहुल गांधी कर रहे हैं। भारत बंद में कांग्रेस समेत 21 विपक्षी दल शामिल हुए हैं। वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी शामिल हो गए हैं।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

भारत बंद के चलते राजस्थान के जयपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

भारत बंद के चलते राजस्थान के जयपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

दिल्ली: राजघाट से रामलीला मैदान पहुंचा कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों का मार्च

बढ़ती महंगाई के खिलाफ मार्च में आम आदमी पार्टी के संजय सिंह भी शामिल

कांग्रेस का मार्च राजघाट से लेकर रामलीला मैदान तक जा रहा है। इस मार्च की अगुवाई राहुल गांधी कर रहे हैं। मार्च में आम आदमी पार्टी के संजय सिंह भी है। बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारत बंद को आम आदमी पार्टी समर्थन करेगी या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ था।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

कई विपक्षी नेताओं संग कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मार्च शुरू

कांग्रेस का मार्च राजघाट से लेकर रामलीला मैदान तक जा रहा है। इस मार्च की अगुवाई राहुल गांधी कर रहे हैं। राहुल गांधी ने राजघाट पर जाकर महात्‍मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि दी और कैलाश मानसरोवर से लाया गया जल भी चढ़ाया।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

बिहार: पटना में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 5 सीपीएम समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं जन अधिकार पार्टी के लोकतांत्रिक वर्कस भारत बंद को सपोर्ट करते हुए पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने के लिए पटरियों पर सो गए।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

राजघाट पर राहुल गांधी ने अर्पित की महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, कई विपक्षी नेताओं संग मार्च शुरू

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर ईंधन की बढ़ती कीमतों पर मार्च शुरू कर दिया है। इसमें उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद समेत कई अन्य विपक्षी दलों के नेता भी शामिल हैं।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

बंद समर्थकों ने गुजरात के भरूच में सड़क पर टायर जलाए

गुजरात में भारत बंद का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाते नजर आ रहे हैं। बंद समर्थकों ने गुजरात के भरूच में सड़क पर टायर जलाए और बसों की आवाजाही बंद कर दी।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

मोदी सरकार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन है: शरद यादव

महाराष्ट्र के पुणे में बढ़ाई गई सुरक्षा, लगाए अतिरिक्त सुरक्षा बल: पुलिस कमिश्नर डॉ. वेंकेटेशन

महाराष्ट्र के पुणे में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस कमिश्नर डॉ. वेंकेटेशन के ने कहा उपद्रवियों को कानून हाथ में नहीं लेना दिया जाएगा।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

झांसी रेलवे स्टेशन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कांग्रेस के बंद के तहत कुशीनगर एक्सप्रेस को रोका

दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेता पहुंचे

दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, अशोक गहलोत, रणदीप सुरजेवाला, आनंद शर्मा समेत कई नेता पहुंच गए हैं। राहुल गांधी भी कैलाश मानसरोवर की यात्रा पुरी करके भारत बंद के लिए लौट आए हैं।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर लेफ्ट पार्टी का प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर लेफ्ट पार्टी का भारत बंद के दौरान प्रदर्शन करेगी।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

बिहार: खगड़िया बस स्टैंड के पास आरजेडी नेताओं ने सड़क पर लगाया जाम

बिहार के खगड़िया बस स्टैंड के पास आरजेडी नेताओं ने सड़क पर लगाया जाम और बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

कार्यकर्ता शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें और किसी तरह के हिंसक प्रदर्शन में शामिल न हों: कांग्रेस

भारत बंद को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें और किसी तरह के हिंसक प्रदर्शन में शामिल न हों।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

भारत बंद के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

पटना: कदम कुआं थाना के पास आरजेडी समर्थकों का प्रदर्शन

पटना के कदम कुआं थाना क्षेत्र स्थित भिखना पहाड़ी चौराहे को आरजेडी समर्थकों ने जाम कर दिया और प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

मोदी सरकार ने महंगाई को बढ़ाया: आनंद शर्मा

भारत बंद के मद्देनजर आज कर्नाटक में सभी स्कूल और कॉलेज बंद

भारत बंद के मद्देनजर आज कर्नाटक में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। रविवार को प्रदेश सरकार ने इसकी घोषणा की। बंद का असर परिवहन, बाजार और सिनेमाघरों में भी देखने को मिल सकता है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

आंध्र प्रदेश: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विजयवाड़ा में सीपीआई और सीपीएम का प्रदर्शन

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पर धरना देंगी

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये को लेकर कांग्रेस ने सोमवार यानी आज भारत बंद बुलाया है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पर धरना देंगी।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

बिहार: आरा में माले कार्यकर्ताओं ने एनएच 30 जाम किया

बिहार के आरा में माले कार्यकर्ताओं ने एनएच-30 जाम किया है। प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया है।इसके अलावा दरभंगा में प्रदर्शनकारियों ने कमला फास्ट पैसेंजर को रोका है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

मोदी सरकार ने पिछले 52 महीनों में देश के लोगों से 11 लाख करोड़ रुपए लूटे: रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले 52 महीनों में देश के लोगों से 11 लाख करोड़ रुपए लूटे हैं और बीजेपी सरकार चलाने की बजाय मुनाफाखोर कंपनी चला रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतें हर रोज बढ़ रही हैं, उससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

प्रदर्शन के जरिए मोदी सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं ताकि वे पेट्रोल-डीजल के दाम कम करें: अशोक गहलोत

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का कहना है कि हम प्रदर्शन के जरिए मोदी सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं ताकि वे पेट्रोल-डीजल के दाम कम करें। जिस तरह उन्होंने हमारे दबाव के कारण राजस्थान में वैट में कटौती की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की बैठक में पेट्रोल-डीज़ल की बात ही नहीं की गई।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

बढ़ती महंगाई के खिलाफ ओडिशा के भुवनेश्वर में सड़क पर उतरे विपक्षी दल

ओडिशा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबलपुर में ट्रेन को रोका

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ओडिशा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबलपुर में ट्रेन को रोककर प्रदर्शन शुरू किया।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

विशाखापत्तनम में सीपीआई की कार्यकर्ताओं ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल की कीमत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस संग विपक्ष का भारत बंद

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस के भारत बंद को 21 राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, एमडीएमके, जेडीएस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समेत कई दल इस बंद में शामिल हैं।

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 10 Sep 2018, 7:58 AM IST