
हरियाणा में नूंह के पास कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। श्रद्धालुओं से भरी एक बस में आग लग गई। हादसे में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बस में करीब 60 लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन करने निकले थे और बनारस और वृंदावन से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। बस में आग लगने की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने भी आग भुझाने में मदद की।
Published: undefined
बस में सवार श्रद्धालु चंडीगढ़ और पंजाब के रहने वाले हैं। जो धार्मिक स्थलों के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक, रात करीब डेढ़ बजे उन्हें चलती बस में से आग की लपटें उठती दिखी। उन्होंने आवाज देकर ड्राइवर को बस रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने बस नहीं रोकी तो उन्होंने बाइक से बस का पीछा किया और ड्राइवर को आग लगने की सूचना दी। तब तक आग ने बस को पूरी तरह से चपेट में ले लिया था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आग में झुलसे लोगों तुरंत पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज जरी। बस में आग कैसे लगी, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined